Trading Strategy : कमजोर मॉनसून की फिक्र ने बाजार पर दबाव बढ़ाया है। निफ्टी ऊपरी स्तरों से करीब 300 अंक फिसलकर 23500 के नीचे आ गया है। बैंकिग शेयरों ने सबसे ज्यादा दबाव बनाया है। बैंक निफ्टी में 500 प्वाइंट से ज्यादा की गिरावट है। मिडकैप में आज तगड़ी बिकवाली आई है। स्मॉलकैप में भी नरमी है। कमजोर बाजार में भी IT शेयरों ने जोश दिखाया है। CLSA की पॉजिटिव रिपोर्ट के बाद निफ्टी IT INDEX करीब 4% दौड़ा है। टेक महिंद्रा और परसिस्टेंट 5% उछाल के साथ वायदा के टॉप गेनर बने हैं। वायदा से टॉप 5 गेनर्स IT शेयर शामिल हैं।
कैपिटल गुड्स,सरकारी बैंक और कैपिटल मार्केट शेयरों में तेज गिरावट आई है। तीनो सेक्टर इंडेक्स 1.5 फीसदी से ज्यादा फिसले हैं। साथ ही ऑटो,FMCG और NBFCs में भी दबाव दिख रहा है। वहीं मेटल शेयरों में हल्की खरीदारी दिख रही है।
बाजार की आगे की चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि आज बाजार के लिए बड़ा ही खराब दिन रहा। सिर्फ IT को छोड़कर पूरे बाजार में हाहाकार मचा हुआ है। बैंक निफ्टी ने फिर से गिरावट को लीड किया है। मिड और स्मॉल कैप में भी गिरावट है। एडवांस/डिक्लाइन भी आज थोड़ा खराब है। आज फिर बड़ी FII बिकवाली का रिस्क है। IT के अलावा सिर्फ मेटल में आज थोड़ी चमक है। FMCG और ऑटो शेयरों में बड़ी गिरावट है।
बाजार ठीक रजिस्टेंस और बिकवाली जोन से घूमा है। आज की गिरावट साफ तौर पर घरेलू है। आज FMCG, ऑटो और बैंक ज्यादा गिरे हैं। कमजोर मॉनसून का बड़ा रिस्क खुला है। इस हफ्ते RBI की क्रेडिट पॉलिसी बेहद अहम होगी। बाजार को अब महंगाई का भी रिस्क है। सिर्फ IT और कुछ चुनिंदा मेटल ही चले हैं। शुक्रवार की बिकवाली में MSCI रीबैलेंसिंग का बड़ा हाथ था। आज तो वैसा कुछ निगेटिव नहीं था।
निफ्टी, बैंक-निफ्टी पर रणनीति
निफ्टी के लिए 23,350-23,400 पर सपोर्ट और 23,600-23,650 पर रेजिस्टेंस है। बैंक निफ्टी के लिए 53,200-53,500 पर सपोर्ट और 54,000-54,200 पर रेजिस्टेंस हैं।
अनुज सिंघल का कहना है कि बाजार में काफी दिक्कत है। क्लोजिंग बहुत ही बेयरिश है। टेक्सचर रैली में बिकवाली का है। रैली फेल होने का इंतजार करना होगा।
डिस्क्लेमर:मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।