McDonald's चलाने वाली इस कंपनी का खरीदें शेयर, 22% तक हो सकता है मुनाफा: गोल्डमैन सैक्स

Westlife Foodworld Share Price: पश्चिम और दक्षिण भारत में मैकडॉनल्ड्स के रेस्टोरेंट चलाने वाली कंपनी, वेस्टलाइफ फूडवर्ल्ड के शेयरों में आज 27 सितंबर को 8% तक की जोरदार तेजी देखने को मिली। यह तेजी विदेशी ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैक्स (Goldman Sachs) की एक रिपोर्ट के बाद आई। गोल्डमैन सैक्स ने इस स्टॉक की रेटिंग को बढ़ाकर कर इसे खरीदने की सलाह दी है

अपडेटेड Sep 27, 2024 पर 11:31 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Westlife Foodworld Shares: ब्रोकरेज ने वेस्टलाइफ फूडवर्ल्ड के लिए 1,075 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है

Westlife Foodworld Share Price: पश्चिम और दक्षिण भारत में मैकडॉनल्ड्स के रेस्टोरेंट चलाने वाली कंपनी, वेस्टलाइफ फूडवर्ल्ड के शेयरों में आज 27 सितंबर को 8% तक की जोरदार तेजी देखने को मिली। यह तेजी विदेशी ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैक्स (Goldman Sachs) की एक रिपोर्ट के बाद आई। गोल्डमैन सैक्स ने इस स्टॉक की रेटिंग को बढ़ाकर कर इसे खरीदने की सलाह दी है। साथ ही ब्रोकरेज ने वेस्टलाइफ फूडवर्ल्ड के लिए 1,075 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है, जो 26 सितंबर के इसके बंद से करीब 22% अधिक है।

गोल्डमैन सैक्स ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि मैकडॉनल्ड्स ने हाल ही में "McCrispy" नाम से नया बर्गर लॉन्च किया है, वेस्टलाइफ की रिकवरी का एक महत्वपूर्ण कारण बन सकता है। ब्रोकरेज के अनुसार, यह मैकडॉनल्ड्स के बर्गर कैटेगरी में पिछले 10 सालों में आया पहला बड़ा इनोवेशन है। इससे पहले ऐसा आखिरी बड़ा बदलाव 2011 में "McSpicy" था।

वेस्टलाइफ फूडवर्ल्ड ने हाल ही में अपने मेन्यू में दो प्रीमियम बर्गर – McCrispy चिकन बर्गर और Crispy वेजी बर्गर जोड़े हैं। साथ ही इसने साउथ इंडिया में Crispy फ्राइड चिकन भी जोड़ा है। इन बर्गर का प्राइस इसके मैन्यू के बाकी बर्गर की तुलना में सबसे ऊपर है। ब्रोकरेज ने यह भी बताया कि McDonald's इस समय ग्लोबल स्तर पर चिकन कैटेगरी पर फोकस कर रही है, जो वेस्टलाइफ के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।


ब्रोकरेज ने FY25 की दूसरी छमाही में वेस्टलाइफ फूडवर्ल्ड की सेम-स्टोर सेल्स ग्रोथ (SSSG) में रिकवरी की उम्मीद जताई है। उसने FY26 से SSSG के हाई सिंगल-डिजिट में रहने का भी अनुमान जताया है।

FY24 में वेस्टलाइफ फूडवर्ल्ड ने 23.9 अरब रुपये की बिक्री दर्ज की थी, जो सालाना आधार पर 5 फीसदी अधिक है। हालांकि, इसके SSSG में सालाना आधार पर 1.5% की गिरावट आई थी, लेकिन कंपनी के गेस्ट काउंट में बढ़ोतरी ने इस गिरावट की भरपाई की। इसके अलावा, FY24 में कंपनी के ग्रॉस मार्जिन में भी 0.40% का सुधार हुआ, जो स्ट्रैटेजिक सोर्सिंग और कॉस्ट कटिंग की पहल का नतीजा था।

वेस्टलाइफ फूडवर्ल्ड ने FY25 में 45-50 नए स्टोर्स खोलने और 2027 तक रेस्टोरेंट की कुल संख्या 580 से 630 रेस्तरां तक पहुंचाने की योजना बनाई है। विजन 2027 के तहत, कंपनी का लक्ष्य 18-20% ऑपरेटिंग मार्जिन को हासिल करना है।

सुबह 10:07 बजे, वेस्टलाइफ फूडवर्ल्ड के शेयर NSE पर 7.6% की तेजी के साथ 943.80 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहे थे। फिलहाल यह स्टॉक अपने 52-वीक हाई ₹1,000 के करीब है, जिसे इसने 27 सितंबर 2023 को छुआ था। 2014 में अब तकइस स्टॉक ने 15% से अधिक का रिटर्न दिया है, जबकि Nifty 50 ने इसी अवधि में करीब 20% का रिटर्न दिया है।

यह भी पढ़ें- इस IPO ने निवेशकों को किया निराश, 119 गुना स्बक्रिप्शन, फिर भी शेयर सपाट हुआ लिस्ट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।