Motilal Oswal के 3 एफएंडओ कॉल्स करायेंगे मोटी कमाई, MCX का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा

NIFTY में 24600, 24700 और 24800 के लेवल्स पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में 24500, 24400 और 24300 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में आज 53300, 53400 और 53500 के स्तर पर कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 53000, 52900 और 52800 के स्तर पर नजर आये

अपडेटेड Dec 06, 2024 पर 1:22 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
MCX पर Motilal Oswal की शिवांगी सरडा ने 7000 के स्ट्राइक वाली कॉल में खरीदारी की सलाह दी

Top F&O Calls: शेयर बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी फिलहाल मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार करते नजर आये। कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन बाजार सपाट कारोबार करता दिखा। एफएंडओ की बात करें तो सीईएसी, पीबी फिनटेक, जुबिलेंट फूड, एनएचपीसी, बीएसई, आईआरबी इंफ्रा, संवर्धन मदरसन, आयशर मोटर्स, मेट्रोपोलिस हेल्थ, कल्याण ज्वेलर्स और बजाज ऑटो के शेयर हरे निशान में कारोबार करते नजर आये। निफ्टी की बात करें तो आईटीसी, बीपीसीएल, एलएंडटी, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स और डॉ रेड्डीज के शेयर हरे निशान में नजर आये। इस बीच बाजार के रुख को समझते हुए Motilal Oswal की शिवांगी सरडा ने शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-

Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 24600, 24700 और 24800 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 24500, 24400 और 24300 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 53800, 53900 और 54000 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 53500, 53300 और 53200 के स्तर पर एक्टिव नजर आये।


सिर्फ 4 दिन में 2 एक्सपर्ट्स ने 10% से ज्यादा रिटर्न कमाया, आज कमाई के लिए तीनों एक्सपर्ट्स ने इन 7 स्टॉक्स में कराई ट्रेडिंग

Motilal Oswal की शिवांगी सरडा के शानदार एफएंडओ कॉल्स

Titan Future : खरीदें - 3491 रुपये, टारगेट - 3630 रुपये, स्टॉपलॉस - 3420 रुपये

Dixon Technology Future : खरीदें - 17462 रुपये, टारगेट - 18100 रुपये, स्टॉपलॉस - 17050 रुपये

MCX Future : खरीदें - 6911 रुपये, टारगेट - 7150 रुपये, स्टॉपलॉस - 6700 रुपये

आज का सस्ता ऑप्शनः MCX

आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए Motilal Oswal की शिवांगी सरडा ने कहा कि उन्होंने MCX पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि MCX की दिसंबर की एक्सपायरी वाली 7000 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। शिवांगी सरडा ने कहा कि इसमें 232.80 रुपये के स्तर के आस-पास खरीदारी करें। इसमें 350 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 180 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।