Get App

MCX Q3 results: मुनाफे और रेवेन्यू में दिखा जबरदस्त उछाल, चेक करें खास बातें, मंगलवार को शेयर पर दिख सकता है एक्शन

MCX Q3 results: चालू वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही अक्टूबर-दिसंबर 2025 में एमसीएक्स का कंसोलिडेटेड प्रॉफिट आफ़्टर टैक्स (PAT) 151 फीसदी बढ़कर 401 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 160.04 करोड़ रुपये पर रहा था

Edited By: Sujata Yadavअपडेटेड Jan 24, 2026 पर 11:51 AM
MCX Q3 results: मुनाफे और रेवेन्यू में दिखा जबरदस्त उछाल, चेक करें खास बातें, मंगलवार को शेयर पर दिख सकता है एक्शन
MCX Q3 results:दिसंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 151 फीसदी और रेवेन्यू 121 फीसदी का जबरदस्त उछाल देखने को मिला है।

MCX Q3 results:मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया ने शुक्रवार, 23 जनवरी को दिसंबर 2025 तिमाही के कारोबारी नतीजे जारी किए। दिसंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 151 फीसदी और रेवेन्यू 121 फीसदी का जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। इसका असर अब अगले कारोबारी दिन यानी मंगलवार 27 जनवरी को स्टॉक मार्केट खुलने पर शेयरों पर दिख सकता है। शुक्रवार को कंपनी के शेयर कमजोर बाजार में एनएसई पर 32.00 रुपये यानी 1.38 फीसदी की गिरावट के साथ 2282 रुपये के स्तर पर बंद हुए।

MCX Q3 results: खास बातें

चालू वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही अक्टूबर-दिसंबर 2025 में एमसीएक्स का कंसोलिडेटेड प्रॉफिट आफ़्टर टैक्स (PAT) 151 फीसदी बढ़कर 401 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 160.04 करोड़ रुपये पर रहा था। वहीं कंपनी की रेवेन्यू 121 फीसदी बढ़कर 666 करोड़ रुपये पर रही है जो पिछले साल 324.36 करोड़ रुपये पर रही थी। बैंक के EBITDA की बात करें तो साल- दर-साल आधार पर EBITDA में 144 फीसदी का उछाल देखने को मिला है और यह पिछले साल 193 करोड़ रुपये से बढ़कर 495.1 करोड़ रुपये पर रहा।

चालू वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही के लिए फ्यूचर्स और ऑप्शंस का एवरेज डेली टर्नओवर (ADT) सालाना आधार पर 224 फीसदी बढ़कर 7,50,136 करोड़ रुपये पर रहा है जो कि पिछले साल की इसी तिमाही में 2,31,821 करोड़ रुपये पर था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें