Get App

MCX के शेयर अचानक 80% तक टूटे! क्या आपको घबराना चाहिए? जानें असली वजह

MCX share price: मल्टी कमोडिटी एक्सेंचज ऑफ इंडिया (MCX) के शेयरों में शुक्रवार 2 जनवरी को कई ट्रेडिंग प्लेटफॉर्मों पर 80 फीसदी से अधिक की भारी गिरावट देखने को मिली। इस गिरावट ने कई निवेशकों को चौंका दिया। हालांकि निवेशकों को घबराने की कोई जरूरत नहीं है। दरअसल यह गिरावट कंपनी के शेयरों में 1:5 अनुपात में स्टॉक स्प्लिट के लागू होने के चलते दिख रही है

Curated By: Vikrant singhअपडेटेड Jan 02, 2026 पर 2:26 PM
MCX के शेयर अचानक 80% तक टूटे! क्या आपको घबराना चाहिए? जानें असली वजह
MCX share price: 2025 में इस शेयर में 58 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखी गई थी

MCX share price: मल्टी कमोडिटी एक्सेंचज ऑफ इंडिया (MCX) के शेयरों में शुक्रवार 2 जनवरी को कई ट्रेडिंग प्लेटफॉर्मों पर 80 फीसदी से अधिक की भारी गिरावट देखने को मिली। इस गिरावट ने कई निवेशकों को चौंका दिया। हालांकि निवेशकों को घबराने की कोई जरूरत नहीं है। दरअसल यह गिरावट कंपनी के शेयरों में 1:5 अनुपात में स्टॉक स्प्लिट के लागू होने के चलते दिख रही है। स्टॉक स्प्लिट के चलते कंपनी के शेयरों का भाव एडजस्ट हुआ है, जो कई ट्रेडिंग प्लेटफॉर्मों पर गिरावट के तौर पर दिख रहा है।

इससे पहले MCX के शेयर 1 जनवरी को 10,989 रुपये के भाव पर बंद हुए थे। हालांकि स्टॉक स्प्लिट के बाद आज 2 जनवरी को कंपनी के शेयर 2,230 रुपये के आसपास खुले। इससे कई निवेशकों को यह लगा कि शेयर में एक झटके में 80 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आ गई है। लेकिन वास्तविकता इसके ठीक उलट रही। स्प्लिट के आधार पर नई कीमत पर देखें तो शेयर करीब 4 प्रतिशत चढ़कर ₹2,278 के नए 52-वीक हाई तक पहुंच गया

MCX का पहला स्टॉक स्प्लिट

MCX ने पिछले साल अपने इतिहास का पहला स्टॉक स्प्लिट घोषित किया था। स्टॉक स्प्लिट का मतबल होता है शेयरों का बंटवारा। कंपनी ने फैसला किया कि वह अपने 10 रुपये के फेस वैल्यू प्रत्येक शेयरों को 2 रुपये के फेस वैल्यू वाले 5 छोटे-छोटे टुकड़ों में बांटेगी। यानी कंपनी का हर एक शेयर 5 छोटे टुकड़ों में बंट जाएगा। कंपनी ने इस स्टॉक स्प्लिट के लिए 2 नजवरी की तारीख रिकॉर्ड डेट के रूप में तय की थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें