मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (MCX) के शेयर 31 दिसंबर को दिन में करीब 3 प्रतिशत तक चढ़ गए। BSE पर शेयर ने 11198 रुपये का हाई देखा। बाद में शेयर 2 प्रतिशत से ज्यादा बढ़त के साथ 11138.40 रुपये पर सेटल हुआ। इसकी अहम वजह है कि ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टेनली ने स्टॉक के लिए रेटिंग अपग्रेड की है और टारगेट प्राइस 66 प्रतिशत बढ़ा दिया है। मॉर्गन स्टेनली ने MCX के शेयरों के लिए एक बुलिश नोट जारी किया। स्टॉक के लिए रेटिंग को बढ़ाकर 'इक्वल-वेट' कर दिया है।
