देश में सोने की कीमत में 16 अक्टूबर को भी गिरावट है। नवरात्रि के 6ठे दिन की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 147580 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 900 रुपये घटी। रुपये में मजबूती और हाजिर मांग कमजोर रहने के कारण ऐसा हुआ। रुपये में मजबूती से डॉलर मूल्य वाली सोने-चांदी जैसी धातुओं का आयात सस्ता हो जाता है, जिससे घरेलू बाजार में उनकी कीमतों पर दबाव पड़ता है।
