MedPlus Health Services के शेयरों की लिस्टिंग मजबूत, इश्यू प्राइस से 30.65% ऊपर 1040 रुपए पर लिस्ट हुए शेयर

MedPlus Health Services का इश्यू प्राइस 796 रुपए था जबकि इसकी लिस्टिंग NSE पर 1040 रुपए पर हुई है

अपडेटेड Dec 23, 2021 पर 10:16 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
MedPlus Health Services का इश्यू 13 दिसंबर को खुला और 15 दिसंबर को बंद हुआ था

MedPlus Health Services के शेयरों की लिस्टिंग आज मजबूत हुई है। 23 दिसंबर को MedPlus Health Services के शेयर BSE पर 27.51% प्रीमियम के साथ 1015 रुपए पर लिस्ट हुए हैं। जबकि NSE पर MedPlus Health Services के शेयर 30.65% प्रीमियम के साथ 1040 रुपए पर लिस्ट हुए हैं। कंपनी के शेयरों का इश्यू प्राइस 796 रुपए था। इस हिसाब से MedPlus Health Services के शेयर NSE पर इश्यू प्राइस से 244 रुपए ऊपर 1040 रुपए और BSE पर 219 रुपए ऊपर  1015 रुपए पर लिस्ट हुए हैं।

MedPlus Health Services का इश्यू 13 दिसंबर को खुला और 15 दिसंबर को बंद हुआ था। कंपनी का इश्यू गुना सब्सक्राइब हुआ था। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स का हिस्सा 112 गुना, जबकि इंस्टीट्यूशन इनवेस्टर्स का हिसा 85 गुना सब्सक्राइब हुआ। रिटेल इनवेस्टर्स और इम्प्लॉइज ने भी इश्यू में खासी दिलचस्पी दिखाई और उनकी तरफ से क्रमशः 5.23 और 3.05 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।

कायम रह सकती है पुलबैक रैली, इंट्राडे में इन स्टॉक्स पर रहे नजर, हो सकती है जोरदार कमाई


MedPlus Health Services 1398 करोड़ रुपए का इश्यू लेकर आई थी। इसमें 600 करोड़ रुपए का फ्रेश इश्यू जारी किया गया था जबकि 798 करोड़ रुपए के शेयर ऑफर फॉर सेल (OFS) में बेचे गए थे।

इश्यू के मजबूत डिमांड को देखते हुए पहले से इसकी दमदार लिस्टिंग की उम्मीद थी। मेहता इक्विटीज के वाइस प्रेसिडेंट (रिसर्च) प्रशांत तापसे को इसकी लगभग 975 रुपये से ऊपर मजबूत लिस्टिंग होने का अनुमान जताई थी, जो IPO के प्राइस बैंड के अपर एंड से 22 फीसदी ज्यादा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।