Meesho Q4 Results: ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Meesho ने 6 मई को अपने मार्च तिमाही (Q4 FY26) के नतीजे जारी किए। कंपनी का घाटा सालाना आधार पर 88 प्रतिशत घटकर ₹166.3 करोड़ रह गया। पिछले साल इसी अवधि में यह ₹1,391.4 करोड़ था। पिछली तिमाही में कंपनी का घाटा ₹490.7 करोड़ था।
