Get App

सरकारी कंपनी का स्टॉक 3 दिन में 17% चढ़ा, 52 वीक का नया हाई भी बनाया

Engineers India Share Price: सरकारी कंपनी Engineers India के शेयर ने सिर्फ 3 दिन में 17% की जोरदार छलांग लगाई और 52 वीक का नया हाई बनाया। भारी खरीदारी के बीच स्टॉक में तेजी क्यों आई? जानिए सरकारी कंपनी की ग्रोथ, ऑर्डर और नए कारोबार का पूरा प्लान।

Curated By: Suneel Kumarअपडेटेड Sep 01, 2026 पर 2:20 PM
सरकारी कंपनी का स्टॉक 3 दिन में 17% चढ़ा, 52 वीक का नया हाई भी बनाया
पिछले एक महीने में Engineers India का शेयर करीब 24% चढ़ चुका है।

Engineers India Share Price: सरकारी कंपनी Engineers India के शेयर में लगातार तीसरे दिन जोरदार तेजी दिखी। मंगलवार, 1 सितंबर को शेयर करीब 11% चढ़ गया। इस दौरान इसने 52 हफ्ते का नया हाई भी बनाया।

मंगलवार को शेयर इंट्राडे में एक वक्त 10.6% चढ़कर ₹289.65 तक पहुंच गया। पिछले तीन कारोबारी सत्रों में स्टॉक करीब 17.3% चढ़ चुका है।

फरवरी के बाद सबसे बड़ी तेजी

यह फरवरी 16 के बाद शेयर की सबसे बड़ी एक दिन की तेजी है। उस दिन स्टॉक 12.37% चढ़ा था। उससे पहले वाले दिन भी इसमें 11% से ज्यादा तेजी आई थी। 1 अप्रैल को भी शेयर करीब 10% चढ़ा था। यानी इस साल स्टॉक में कई बार तेज उछाल देखने को मिला है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें