Meesho Share Price: निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन घरेलू मार्केट में काफी उठा-पटक है तो वैश्विक मार्केट से बिकवाली के दबावों से भी इसे झटका लग रहा है। वहीं दूसरी तरफ दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी मीशो के शेयरों ताबड़तोड़ स्पीड से निवेशकों की झोली भर रहे हैं। आज के कमजोर मार्केट में भी यह 13% से अधिक उछल गया और इस तेजी के साथ इसके शेयर आईपीओ निवेशकों की महज पांच कारोबारी दिनों में 74% से अधिक कमाई करा चुके हैं। इस तेजी का कुछ निवेशकों ने फायदा उठाया और मुनाफावसूली के चलते अधिकतर तेजी गायब हो गई। आज बीएसई पर यह 5.59% की बढ़त के साथ ₹180.30 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 13.32% उछलकर ₹193.50 के रिकॉर्ड हाई तक पहुंचा था। इसके ₹111 के शेयर 10 दिसंबर को लिस्ट हुए थे।
