दिवाली पर मेगा मार्केट पोल: जानिए अगली दिवाली तक कौन सा सेक्टर करेगा आउटपरफॉर्म

Market Poll : पोल में भाग लेने वाले 80 फीसदी एक्सपर्ट्स की राय है कि इस दीवाली से अगली दीवाली तक इक्वविटी का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहेगा। वहीं, 10 फीसदी जानकारों का कहना है कि अगली दीवाली तक गोल्ड का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहेगा। वहीं, 10 फीसदी एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस दीवाली से अगली दीवाली तक रियल एस्टेट और अन्य असेट सबसे ज्यादा रिटर्न दे सकते हैं

अपडेटेड Oct 20, 2025 पर 6:35 PM
Story continues below Advertisement
इस पोल में शामिल 40 फीसदी एनालिस्ट का कहना है कि इस दीवाली से अगली दीवाली तक फार्मा सेक्टर अंडरपरफॉर्म करेगा। वहीं, 40 फीसदी एनालिस्ट का कहना है कि इस दीवाली से अगली दीवाली तक IT सेक्टर अंडरपरफॉर्म करेगा

Mega Market Poll : अगली दिवाली तक बाजार कितना रिटर्न देगा, किन सेक्टर्स और शेयर्स की चमक सबसे ज्यादा होगी। इन्ही सब सवालों पर सीएनबीसी -आवाज़ ने बाजार जानकरों से साथ खास बातचीत की है। आइये जानते हैं कि इस खास पोल का क्या निष्कर्ष निकला है। इस पोल में भाग लेने वाले 80 फीसदी एक्सपर्ट्स की राय है कि इस दीवाली से अगली दीवाली तक इक्वविटी का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहेगा। वहीं, 10 फीसदी जानकारों का कहना है कि अगली दीवाली तक गोल्ड का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहेगा। वहीं, 10 फीसदी एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस दीवाली से अगली दीवाली तक रियल एस्टेट और अन्य असेट सबसे ज्यादा रिटर्न दे सकते हैं।

अगली दिवाली तक निफ्टी में कितना रिर्टन?

इस पोल में शमिल 70 फीसदी एनालिस्ट का कहना है कि अगली दिवाली तक निफ्टी में 10 फीसदी रिटर्न मिल सकता है। वहीं, 20 फीसदी एनालिस्ट का कहना है कि इस दीवाली से अगली दीवाली तक निफ्टी में 5-10 फीसदी रिटर्न मिल सकता है। जबकि, पोल में शामिल 10 फीसदी एनालिस्ट का कहना है कि इस दीवाली से अगली दीवाली तक निफ्टी 0-5 फीसदी रिटर्न दे सकता है।


कौन-सा सेक्टर आउटपरफॉर्म करेगा?

पोल में शामिल 50 फीसदी एनालिस्ट का कहना है कि इस दीवाली से अगली दीवाली तक FMCG सेक्टर आउटपरफॉर्म करेगा। वहीं, 30 फीसदी एनालिस्ट का कहना है कि इस दीवाली से अगली दीवाली तक बैंकिंग/ फाइनेंस सेक्टर आउटपरफॉर्म करेगा।जबकि, पोल में शामिल 20 फीसदी एनालिस्ट का कहना है कि इस दीवाली से अगली दीवाली तक ऑटो सेक्टर आउटपरफॉर्म करेगा।

कौन-सा सेक्टर अंडरपरफॉर्म करेगा?

इस पोल में शामिल 40 फीसदी एनालिस्ट का कहना है कि इस दीवाली से अगली दीवाली तक फार्मा सेक्टर अंडरपरफॉर्म करेगा। वहीं, 40 फीसदी एनालिस्ट का कहना है कि इस दीवाली से अगली दीवाली तक IT सेक्टर अंडरपरफॉर्म करेगा। जबकि, पोल में शामिल 20 फीसदी एनालिस्ट का कहना है कि इस दीवाली से अगली दीवाली तक रियल्टी सेक्टर अंडरपरफॉर्म करेगा।

Stock market : अच्छे नतीजों के दम पर नए हाई पर बैंक निफ्टी, अब निफ्टी के नए शिखर छूने की बारी!

किन शेयरों पर ज्यादा भरोसा

इस पोल में शामिल एनालिस्टों को इस दीवाली से अगली दीवाली तक के निवेश के लिए एसबीआई, रिलायंस, कोटक बैंक, श्रीरामफिन और एचयूएल पर सबसे ज्यादा भरोसा है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।