मेहुल टेलिकॉम की 24 अप्रैल को शेयर बाजार में शुरुआत शानदार रही। कंपनी का शेयर BSE SME पर 10 प्रतिशत से ज्यादा बढ़त के साथ 108 रुपये पर लिस्ट हुआ। फाइनल IPO प्राइस 98 रुपये था।बाद में शेयर में लिस्टिंग प्राइस से 5 प्रतिशत की तेजी आई और 113.40 रुपये पर अपर सर्किट लगा। कंपनी का 27.73 करोड़ रुपये का पब्लिक इश्यू 17 अप्रैल को खुला था और 21 अप्रैल को बंद हुआ। इसमें 28 करोड़ नए शेयर जारी हुए। IPO को 44.91 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।
