चुनाव नतीजों के दिन इक्विटी म्यूचुअल फंडों में भारी गिरावट, जानिए किसको लगा सबसे तगड़ा झटका

4 जून को सभी इक्विटी-ओरिएंटेड म्यूचुअल फंड कटेगरी में भारी गिरावट देखने को मिली। मतगणना में यह साफ हो गया कि भाजपा अपने दम पर बहुमत के आंकड़े को पार नहीं कर पाएगी और इसको सहयोगी दलों के समर्थन पर बहुत ज्यादा निर्भर रहना होगा। निवेशक सरकार की स्थिरता और गठबंधन सरकार के सामने आने वाली मजबूरियों को लेकर चिंतित दिखे

अपडेटेड Jun 05, 2024 पर 8:13 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
पीएसयू फंड कटेगरी में औसतन 14 फीसदी की गिरावट देखने को मिली

भारतीय शेयर बाजार 4 जून को भारी गिरावट की शिकार हुआ। बेंचमार्क इंडेक्सों में मार्च 2020 के बाद की सबसे बड़ी एक दिन की गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स कल 5.7 फीसदी नीचे बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 5.9 फीसदी लुढ़क गया था। मिड और स्मॉल-कैप इंडेक्स भी गिरे थे। निफ्टी मिडकैप 150 इंडेक्स और निफ्टी स्मॉलकैप 250 इंडेक्स 7.1 फीसदी और 7.5 फीसदी नीचे बंद हुए थे। इक्विटी म्यूचुअल फंड में गिरावट देखने को मिली थी। यहां उन प्रमुख इक्विटी कटेगरी की स्कीमों की सूची दी गई है, जिनमें 4 जून को सबसे बड़ी एक दिवसीय गिरावट देखने को मिली :

लार्ज कैप फंड्स : इस कटेगरी में औसतन 6.2 फीसदी की गिरावट देखने को मिली


मिडकैप फंड्स : इस कटेगरी में औसतन 6.7 फीसदी की गिरावट देखने को मिली

स्मॉल कैप फंड्स : इस कटेगरी में औसतन 6.1 फीसदी की गिरावट देखने को मिली

फ्लेक्सी कैप फंड्स : इस कटेगरी में औसतन 6.5 फीसदी की गिरावट देखने को मिली

ELSS: इस कटेगरी में औसतन 6.3 फीसदी की गिरावट देखने को मिली

बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज फंड : इस कटेगरी में औसतन 7.7 फीसदी की गिरावट देखने को मिली

कंजम्प्शन फंड : इस कटेगरी में औसतन 1.9 फीसदी की गिरावट देखने को मिली

इफ्रास्ट्रक्चर फंड : इस कटेगरी में औसतन 9.6 फीसदी की गिरावट देखने को मिली

फॉर्मा और हेल्थकेयर फंड : इस कटेगरी में औसतन 1.9 फीसदी की गिरावट देखने को मिली

टेक्नोलॉजी फंड : इस कटेगरी में औसतन 2.5 फीसदी की गिरावट देखने को मिली

पीएसयू फंड : इस कटेगरी में औसतन 14 फीसदी की गिरावट देखने को मिली

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।