Get App

चुनाव नतीजों के दिन इक्विटी म्यूचुअल फंडों में भारी गिरावट, जानिए किसको लगा सबसे तगड़ा झटका

4 जून को सभी इक्विटी-ओरिएंटेड म्यूचुअल फंड कटेगरी में भारी गिरावट देखने को मिली। मतगणना में यह साफ हो गया कि भाजपा अपने दम पर बहुमत के आंकड़े को पार नहीं कर पाएगी और इसको सहयोगी दलों के समर्थन पर बहुत ज्यादा निर्भर रहना होगा। निवेशक सरकार की स्थिरता और गठबंधन सरकार के सामने आने वाली मजबूरियों को लेकर चिंतित दिखे

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 05, 2024 पर 8:13 PM
चुनाव नतीजों के दिन इक्विटी म्यूचुअल फंडों में भारी गिरावट, जानिए किसको लगा सबसे तगड़ा झटका
पीएसयू फंड कटेगरी में औसतन 14 फीसदी की गिरावट देखने को मिली

भारतीय शेयर बाजार 4 जून को भारी गिरावट की शिकार हुआ। बेंचमार्क इंडेक्सों में मार्च 2020 के बाद की सबसे बड़ी एक दिन की गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स कल 5.7 फीसदी नीचे बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 5.9 फीसदी लुढ़क गया था। मिड और स्मॉल-कैप इंडेक्स भी गिरे थे। निफ्टी मिडकैप 150 इंडेक्स और निफ्टी स्मॉलकैप 250 इंडेक्स 7.1 फीसदी और 7.5 फीसदी नीचे बंद हुए थे। इक्विटी म्यूचुअल फंड में गिरावट देखने को मिली थी। यहां उन प्रमुख इक्विटी कटेगरी की स्कीमों की सूची दी गई है, जिनमें 4 जून को सबसे बड़ी एक दिवसीय गिरावट देखने को मिली :

लार्ज कैप फंड्स : इस कटेगरी में औसतन 6.2 फीसदी की गिरावट देखने को मिली

सब समाचार

+ और भी पढ़ें