तकरीबन 5% एंप्लॉयीज की कटौती करेगी Meta, परफॉर्मेंस के आधार पर होगी छंटनी

मेटा प्लेटफॉर्म्स अपने 5 पर्सेंट स्टाफ की छंटनी की तैयारी में है। सभी एंप्लॉयीज को भेजे गए इंटरनल मेमो के मुताबिक, कंपनी परफॉर्मेंस के हिसाब से अपने स्टाफ को हटाएगी और कंपनी की योजना इस साल नए रोल के लिए लोगों की भर्ती करने की भी है। सितंबर के मुताबिक, मेटा में 72,000 लोग काम कर रहे थे, लिहाजा 5 पर्सेंट छंटनी का मतलब 3,600 जॉब्स से है।

अपडेटेड Jan 14, 2025 पर 11:45 PM
Story continues below Advertisement
मेटा के सीईओ जुकरबर्ग ने उम्मीद जताई है कि कंपनी के लिए मौजूदा साल 'काफी एक्टिव' रहने वाला है।

मेटा प्लेटफॉर्म्स अपने 5 पर्सेंट स्टाफ की छंटनी की तैयारी में है। सभी एंप्लॉयीज को भेजे गए इंटरनल मेमो के मुताबिक, कंपनी परफॉर्मेंस के हिसाब से अपने स्टाफ को हटाएगी और कंपनी की योजना इस साल नए रोल के लिए लोगों की भर्ती करने की भी है। सितंबर के मुताबिक, मेटा में 72,000 लोग काम कर रहे थे, लिहाजा 5 पर्सेंट छंटनी का मतलब 3,600 जॉब्स से है।

कंपनी के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) ने कहा, 'मैंने परफॉर्मर्स मैनेजमेंट को लेकर स्तर बढ़ाने और कमजोर प्रदर्शन करने वाले स्टाफ को हटाने का फैसला किया है। हम आम तौर पर उन लोगों को हटाने की तैयारी मे हैं, जो एक निश्चित अवधि में अपेक्षाओं को पूरा नहीं कर पा रहे हैं। इस साइकल के दौरान हम परफॉर्मेंस के आधार पर ज्यादा बड़े पैमाने पर छंटनी की तैयारी में हैं।'

जुकरबर्ग ने 2023 को कंपनी के लिए 'ईयर ऑफ इफिशिएंसी' घोषित करते हुए 10,000 पदों को हटाने का भी ऐलान किया था। हालांकि, उन्होंने अपने लेटेस्ट मेमो में साफ किया कि स्टाफ में परफॉर्मेंस आधारित कटौती का मकसद मेटा की परफॉर्मेंस मैनेजमेंट प्रोसेस को बेहतर बनाना है। साथ ही, उन भूमिकाओं के लिए भी बेहतर प्रतिभाओं की नियुक्ति की जा सकेगी, जहां फिलहाल काम का स्तर संतोषजनक नहीं है।

इसी नोट में फेसबुक की पेरेंट कंपनी के सीईओ ने उम्मीद जताई है कि कंपनी के लिए मौजूदा साल 'काफी एक्टिव' रहने वाला है, जिसमें फोकस AI, स्मार्ट ग्लास और सोशल मीडिया के भविष्य पर होगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।