एल्यूमीनियम से जुड़े शेयरों में आज अच्छी तेजी रही। दरअसल LME में एल्यूमीनियम के दाम एक महीने की ऊंचाई पर पहुंच गए । जिसके चलते मेटल शेयरों में तेजी देखने को मिली और यहीं वजह है कि आज निफ्टी मेटल इंडेक्स में करीब 2% की छलांग लगाते नजर आए। वेदांता और हिंडाल्को जैसे शेयर आज 2-3 फीसदी की तेजी दिखाते नजर आएंगे। मेटल शेयरों में आई तेजी को समझाते हुए सीएनबीसी-आवाज के सहयोगी यतिन मोता ने कहा कि LME में एल्यूमीनियम के दाम एक महीने की ऊंचाई पर पहुंचे है।
चीन से एल्यूमीनियम की सप्लाई घटने का अनुमान है।रूस से भी एल्यूमीनियम इंपोर्ट को लेकर EU सख्त हुआ। एरोस्पेस, इलेट्रॉनिक्स सेक्टर की तरफ से डिमांड मजबूत बनी हुई है।
एल्यूमीनियम में चीन फैक्टर
चीन ने एल्यूमीनियम उत्पादन 45 mn टन पर सीमित किया है। चीन से सप्लाई घटने से कीमतों में उछाल आया है।
एल्यूमीनियम में रूस फैक्टर
इस बीच रूस से भी एल्यूमीनियम इंपोर्ट को लेकर EU सख्त हुआ । EU पूरी तरह से रूस के एल्यूमीनियम पर रोक लगाने की तैयारी कर रहा है। EU जल्द रूस पर नए प्रतिबंध लगा सकता है। रूस चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा एल्यूमीनियम उत्पादक होगा। दुनिया के एल्यूमीनियम उत्पादन में रूस का 5% हिस्सा है।
कैसे रही स्टॉक का परफॉर्मेंस
वेदांता का शेयर एनएसई पर 15.25 रुपये यानी 3.50 फीसदी की बढ़त लेकर 450.50 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। स्टॉक का 52 वीक हाई 526.95 रुपये पर है जबकि 52 वीक लो 249.50 रुपये पर है। 1 हफ्ते में स्टॉक ने 2.64 फीसदी की बढ़त दिखा है।
वहीं हिंडाल्को में शेयर एनएसई पर 10.95 रुपये यानी 1.85 फीसदी की बढ़त लेकर 602.50 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। स्टॉक का 52 वीक हाई 772.65 रुपये पर है जबकि 52 वीक लो 496.35 रुपये पर है। 1 हफ्ते में स्टॉक ने 2.25 फीसदी की बढ़त दिखा है।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।