Metal Stocks Prices: मध्यपूर्व क्राइसिस से मेटल शेयरों में जोरदार तेजी, हिंडाल्को 6 फीसदी उछला

Metal Stocks Prices: मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा 6.1 फीसदी की तेजी Hindalco Industries में दिखी। Tata Steel 2.4 फीसदी चढ़ा। Vedanta में 4.7 फीसदी की तेजी दिखी। हिंदुस्तान जिंक 2.3 फीसदी उछला। जेएसडब्ल्यू स्टील में करीब 2 फीसदी तेजी आई

अपडेटेड Mar 05, 2026 पर 1:01 PM
Story continues below Advertisement
5 मार्च को निफ्टी मेटल इंडेक्स एक समय 3 फीसदी से ज्यादा उछल गया था।

Metal Stocks Prices: मेटल शेयरों को 5 मार्च को पंख लग गए। हिंडाल्को इंडस्ट्रीज का शेयर 6 फीसदी से ज्यादा उछला। इसकी वजह एल्युमीनियम की कीमतों में तेजी है। मध्यपूर्व में लड़ाई की वजह से एल्युमीनियम की कीमतें चढ़ी हैं। इससे 5 मार्च को निफ्टी मेटल इंडेक्स 3 फीसदी से ज्यादा उछल गया। हालांकि, बाद में तेजी थोड़ी कम हो गई। 12:10 बजे यह यह इंडेक्स 1.96 फीसदी उछाल के साथ 12,011 प्वाइंट्स पर था। शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में भी 5 मार्च को तेजी दिखी।

हिंडाल्को सहित इन शेयरों को लगे पंख

निफ्टी के चढ़ने वाले शेयरों में कई मेटल शेयर शामिल थे। इनमें सबसे ज्यादा 6.1 फीसदी की तेजी Hindalco Industries में दिखी। Tata Steel 2.4 फीसदी चढ़ा। Vedanta में 4.7 फीसदी की तेजी दिखी। हिंदुस्तान जिंक 2.3 फीसदी उछला। जेएसडब्ल्यू स्टील में करीब 2 फीसदी तेजी आई। इससे 5 मार्च को निफ्टी मेटल इंडेक्स सबसे ज्यादा चढ़ने वाला इंडेक्स बन गया। Nalco का शेयर 7 फीसदी से ज्यादा चढ़ा।


मध्यपूर्व क्राइसिस से एल्युमीनियम में उछाल

मेटल शेयरों में 4 मार्च को कमजोरी दिखी थी। हालांकि, मध्यपूर्व में चल रही लड़ाई से कमोडिटीज की सप्लाई में बाधा आ सकती है। इससे लंदन मेटल एक्सचेंज पर एल्युमीनियम की कीमतों में तेजी आई है। बहरीन से शिपमेंट रुक गई है। कतर के स्मेल्टर Qatalum ने गैस सप्लाई में दिक्कत के चलते ऑपरेशन बंद करना शुरू कर दिया है। इसका असर एल्युमीनियम की सप्लाई पर पड़ेगा।

होर्मुज की खाड़ी के रास्ते सप्लाई रुकने का असर

होर्मुज की खाड़ी के रास्ते होने वाले कमोडिटीज की सप्लाई पर असर पड़ना शुरू हो गया है। ईरान ने कहा है कि वह इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों में आग लगा देगा। होर्मुज की खाड़ी दुनियाभर खासकर भारत और चीन जैसे बड़े देशों को एनर्जी और दूसरी कमोडिटीज की सप्लाई के लिए काफी अहम है। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही लड़ाई की वजह से पहले ही क्रूड की कीमतों में आसमान में पहुंच गई हैं। 5 मार्च को ब्रेंट क्रूड में करीब 4 फीसदी का उछाल दिखा। इससे कीमत 85 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गई।

यह भी पढ़ें: L&T Stock Price: बड़ी गिरावट के बाद क्या यह एलएंडटी के शेयरों में निवेश का गोल्डन मौका है?

5 मार्च को शेयर बाजार में अच्छी रिकवरी

5 मार्च यानी बुधवार को शेयर बाजार में अच्छी रिकवरी दिखी। दोपहर में निफ्टी 170 प्वाइंट्स यानी 0.69 के उछाल के साथ 24,649 रुपये पर चल रहा था। सेंसेक्स 485 प्वाइंट्स यानी 0.63 फीसदी चढ़कर 79,610 प्वाइंट्स पर चल रहा था। कोल इंडिया, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, आरईसी, पावर फाइनेंस, हिंडालको सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयरों में शामिल रहे।

डिसक्लेमर: मनीकंट्रोल पर एक्सपर्ट्स की तरफ से व्यक्त विचार उनके अपने विचार होते हैं। ये वेबसाइट या इसके मैनेजमेंट के विचार नहीं होते। मनीकंट्रोल की यूजर्स को सलाह है कि उन्हें निवेश का फैसला लेने से पहले सर्टिफायड एक्सपर्ट्स की राय लेनी चाहिए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।