Metro Brands Share price: फूटवेयर कंपनी Metro Brands के शेयर आज 1 जनवरी को 2.5 फीसदी से ज्यादा की छलांग लगाते नजर आए। दरअसल, स्टॉक में आई यह तेजी ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल का इस स्टॉक पर बुलिश नजरिया है। उसका कहना है कि छोटी अवधि में चुनौतियां हैं लेकिन लंबी अवधि के लिए शेयर पर पॉजिटिव नजरिया है। मोतीलाल ओसवाल ने स्टॉक को Buy रेटिंग दी है और इसके लिए 1460 रुपये का टारगेट दिया है।
ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि CY24 में फ्लैट रिटर्न दिया है । स्टॉक ने बेंचमार्क इंडेक्स से कम रिटर्न दिया है। FILA इंवेंटरी के लिक्विडेशन के चलते ग्रॉस मार्जिन पर दबाव संभव है। Crocs के कम शेयर के चलते प्रति स्क्वायर फीट आय गिरी है। BIS सर्टिफिकेशन की चुनौतियों से FILA के विस्तार में देरी हो सकती है।
ब्रोकरेज फर्म ने अपनी रिसर्च रिपोर्ट में कहा है कि छोटी अवधि में चुनौतियां भले है लेकिन लंबी अवधि के लिए शेयर पर पॉजिटिव नजरिया बना हुआ है। ग्रोथ के लिए अपने फंड का इस्तेमाल कंपनी के लिए पॉजिटिव रहेगा। एक्जीक्यूशन और लो कॉस्ट स्टोर के चलते 30%+ RoIC पर रहेगी, जो एक मजबूत स्थिति है।
कमजोर प्रदर्शन के इंटरनल कारण
स्टॉक के कमजोर प्रदर्शन के अपने इंटरनल कारण रहे है। FILA की पुरानी इन्वेंटरी का लिक्विडेशन हुआ। इससे कंपनी के ग्रॉस मार्जिन पर असर पड़ा है। प्रति स्क्वायर फीट आय में गिरावट आई।इंक्रीमेंटल स्टोर में CROCS की हिस्सेदारी घटी है।
कमजोर प्रदर्शन के एक्सटर्नल कारण
वहीं BIS के इंप्लीमेंटेशन को लेकर भी चुनौतियां बनी हुई है। इससे FILA के विस्तार में देर हुई। FILA और फ़ुट लॉकर रैंप-अप में देरी हुई। फुटवियर्स की मांग में गिरावट आ रही।
कैसा है स्टॉक का परफॉर्मेंस
2.15 बजे के आसपास स्टॉक एनएसई पर 31.80 रुपये यानी 2.60 फीसदी की बढ़त के साथ 1248 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है और आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप 33,967 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। स्टॉक का डे हाई 1,259.95 रुपये पर है जबकि डे लो 1,201.75 रुपये पर है। वहीं 52 वीक हाई 1,430.00 रुपये पर है जबकि 52 वीक लो 990.05 रुपये पर है। शेयर ने 1 हफ्ते में 1 फीसदी से ज्यादा की बढ़त दिखाई है।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।