27 नवंबर को ये 5 स्टॉक्स करायेंगे कमाई, मार्केट खुलने के बाद शेयरों में दिख सकता है जोरदार एक्शन

Metropolis Health पर prakashgaba.com के प्रकाश गाबा ने BTST कॉल सुझाया। उन्होंने कहा कि कल कमाई के लिए Metropolis Health के शेयर में खरीदारी करनी चाहिए। इसमें 2200 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा इसमें 2157 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। हालांकि इसमें 2140 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड Nov 26, 2024 पर 6:41 PM
Story continues below Advertisement
Asian Paints पर JM Financial की सोनी पटनायक ने BTST कॉल देते हुए कहा कि इसमें 2560/2570 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं

BTST/STBT Calls: कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार में तूफानी तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स, निफ्टी जोरदार बढ़त के साथ बंद हुए। मिडकैप 884 प्वाइंट चढ़कर 55,901 पर बंद हुआ। सेंसेक्स 993 प्वाइंट चढ़कर 80,110 पर बंद हुआ। निफ्टी 315 प्वाइंट चढ़कर 24,222 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक 1072 प्वाइंट चढ़कर 52,208 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 में से 24 शेयरों में तेजी नजर आई। निफ्टी के 50 में से 41 शेयरों में तेजी देखने को मिली। निफ्टी बैंक के 12 में से 12 शेयरों में तेजी रही। ऐसे में बाजार बंद होने से पहले एक्सपर्ट्स ने निवेशकों और ट्रेडर्स के लिए BTST और STBT कॉल्स सुझाये। एक्सपर्ट्स का कहना है कि कल इनमें ट्रेड लेकर अच्छी कमाई की जा सकती है। जानते हैं स्टॉक्स के नाम और टारगेट प्राइस-

prakashgaba.com के प्रकाश गाबा का BTST कॉल - Metropolis Health

प्रकाश गाबा ने कल कमाई के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए मेट्र्रोपोलिस हेल्थ में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 2157 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 2200 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें 2140 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

rachanavaidya.in की रचना वैद्य का BTST कॉल - HDFC Bank


rachanavaidya.in की रचना वैद्य ने कल कमाई के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए एचडीएफसी बैंक के शेयर में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 1796 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 1830 से 1840 रुपये तक लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 1780 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी उन्होंने दी।

20 रुपये उछल सकता है ये फार्मा स्टॉक, एक-दो दिनों में मुनाफे के लिए डीलर्स ने आज इन 2 शेयरों में कराई जोरदार खरीदारी

manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का BTST कॉल - City Union Bank

मानस जायसवाल ने कहा कि कल कमाई के लिए सिटी यूनियन बैंक के शेयर में खरीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा इसमें 178 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 185 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 176 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

JM Financial की सोनी पटनायक का BTST कॉल - Asian Paints

सोनी पटनायक ने कल के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए एशियन पेंट्स में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 2514 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 2560/2570 रुपये तक लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 2490 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी उन्होंने दी।

Arihant Capital की कविता जैन का BTST कॉल - Polycab

कविता जैन ने अगले कल के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए पॉलीकैब में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 6875 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 6950 से 7000 रुपये तक लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 6840 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी उन्होंने दी।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।