MF investment : इक्विटी बाज़ार के ऑलटाइम हाई पर पहुंचने के बावजूद फंड मैनेजरों ने क्वालिटी शेयरों में खरीदारी बंद नहीं की है। मिड और स्मॉल-कैप में निवेश करने वाले फंड मैनेजर मजबूत बैलेंस शीट और अच्छे कारोबार वाली कंपनियों में अपना विश्वास बनाए हुए हैं। यहां हम ऐसे मिड और स्मॉल-कैप स्टॉक्स की एक सूची दे रहे जहां पिछले 6 महीनों में म्यूचुअल फंड ने अपना निवेश तीन गुना से ज्यादा कर लिया है। इस सूचि में केवल एक्टिवली मैनेज्ड फंडों में शामिल शेयरों को रखा गया। यहां दिए गए आंकडे 31 जुलाई, 2023 तक के हैं। आइए डालते हैं इन स्टॉक्स पर एक नजर (स्रोत: ACEMF)
मैंगलोर रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल्स (Mangalore Refinery And Petrochemicals): मैंगलोर रिफाइनरी स्मॉलकैप कंपनी है। जुलाई 2023 तक म्यूचुअल फंडों के पास कंपनी के 1.7 करोड़ शेयर थे। पिछले 6 महीनों में इस स्टॉक में म्यूचुअल फंडों की हिस्सेदारी में 2136 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। जुलाई 2023 तक ये शेयर 12 एक्टिव म्यूचुअल फंड स्कीमों में शामिल था।
कर्नाटका बैंक (The Karnataka Bank) : कर्नाटका बैंक एक स्मॉलकैप बैंक है। जुलाई 2023 तक म्यूचुअल फंडों के पास बैंक के 1.1 करोड़ शेयर थे। पिछले 6 महीनों में इस स्टॉक में म्यूचुअल फंडों की हिस्सेदारी में 777 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। जुलाई 2023 तक ये शेयर 13 एक्टिव म्यूचुअल फंड स्कीमों में शामिल था।
एल एंड टी फाइनेंस होल्डिंग्स (L&T Finance Holdings) : एल एंड टी फाइनेंस एक मिड कैप कंपनी है। जुलाई 2023 तक म्यूचुअल फंडों के पास कंपनी के 1.5 करोड़ शेयर थे। पिछले 6 महीनों में इस स्टॉक में म्यूचुअल फंडों की हिस्सेदारी में 685 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। जुलाई 2023 तक ये शेयर 15 एक्टिव म्यूचुअल फंड स्कीमों में शामिल था।
स्टार हेल्थ एंड अलाइड इंश्योरेंस कंपनी (Star Health and Allied Insurance Company) : स्टार हेल्थ एक मिड कैप कंपनी है। जुलाई 2023 तक म्यूचुअल फंडों के पास कंपनी के 1.7 करोड़ शेयर थे। पिछले 6 महीनों में इस स्टॉक में म्यूचुअल फंडों की हिस्सेदारी में 568 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। जुलाई 2023 तक ये शेयर 50 एक्टिव म्यूचुअल फंड स्कीमों में शामिल था।
सुजलॉन एनर्जी (Suzlon Energy) : सुजलॉन एनर्जी एक स्मॉल कैप कंपनी है। जुलाई 2023 तक म्यूचुअल फंडों के पास कंपनी के 12.6 करोड़ शेयर थे। पिछले 6 महीनों में इस स्टॉक में म्यूचुअल फंडों की हिस्सेदारी में 544 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। जुलाई 2023 तक ये शेयर 16 एक्टिव म्यूचुअल फंड स्कीमों में शामिल था।
उज्जीवन फाइनेंशियल सर्विसेज (Ujjivan Financial Services) : उज्जीवन फाइनेंशियल एक स्मॉल कैप कंपनी है। जुलाई 2023 तक म्यूचुअल फंडों के पास कंपनी के 0.5 करोड़ शेयर थे। पिछले 6 महीनों में इस स्टॉक में म्यूचुअल फंडों की हिस्सेदारी में 533 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। जुलाई 2023 तक ये शेयर 19 एक्टिव म्यूचुअल फंड स्कीमों में शामिल था।
आईआईएफएल फाइनेंस (IIFL Finance) : आईआईएफएल फाइनेंस एक मिड कैप कंपनी है। जुलाई 2023 तक म्यूचुअल फंडों के पास कंपनी के 1.3 करोड़ शेयर थे। पिछले 6 महीनों में इस स्टॉक में म्यूचुअल फंडों की हिस्सेदारी में 437 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। जुलाई 2023 तक ये शेयर 19 एक्टिव म्यूचुअल फंड स्कीमों में शामिल था।
इंडस टॉवर (Indus Towers) : इंडस टॉवर एक मिड कैप कंपनी है। जुलाई 2023 तक म्यूचुअल फंडों के पास कंपनी के 1 करोड़ शेयर थे। पिछले 6 महीनों में इस स्टॉक में म्यूचुअल फंडों की हिस्सेदारी में 429 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। जुलाई 2023 तक ये शेयर 14 एक्टिव म्यूचुअल फंड स्कीमों में शामिल था।
आर्किड फार्मा (Orchid Pharma) : आर्किड फार्मा एक स्मॉल कैप कंपनी है। जुलाई 2023 तक म्यूचुअल फंडों के पास कंपनी के 0.5 करोड़ शेयर थे। पिछले 6 महीनों में इस स्टॉक में म्यूचुअल फंडों की हिस्सेदारी में 396 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। जुलाई 2023 तक ये शेयर 8 एक्टिव म्यूचुअल फंड स्कीमों में शामिल था।
एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट कंपनी (HDFC Asset Management Company) : एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट एक मिड कैप कंपनी है। जुलाई 2023 तक म्यूचुअल फंडों के पास कंपनी के 2.5 करोड़ शेयर थे। पिछले 6 महीनों में इस स्टॉक में म्यूचुअल फंडों की हिस्सेदारी में 338 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। जुलाई 2023 तक ये शेयर 68 एक्टिव म्यूचुअल फंड स्कीमों में शामिल था।
पीएनबी हाउसिंग (PNB Housing Finance) : पीएनबी हाउसिंग एक स्मॉल कैप कंपनी है। जुलाई 2023 तक म्यूचुअल फंडों के पास कंपनी के 1.1 करोड़ शेयर थे। पिछले 6 महीनों में इस स्टॉक में म्यूचुअल फंडों की हिस्सेदारी में 256 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। जुलाई 2023 तक ये शेयर 19 एक्टिव म्यूचुअल फंड स्कीमों में शामिल था।
पीरामल इंटरप्राइजेज (Piramal Enterprises) : पीरामल इंटरप्राइजेज एक मिड कैप कंपनी है। जुलाई 2023 तक म्यूचुअल फंडों के पास कंपनी के 1 करोड़ शेयर थे। पिछले 6 महीनों में इस स्टॉक में म्यूचुअल फंडों की हिस्सेदारी में 227 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। जुलाई 2023 तक ये शेयर 36 एक्टिव म्यूचुअल फंड स्कीमों में शामिल था।