Get App

MF investment : इन 12 मिड और स्मॉलकैप शेयरों में म्यूचुअल फंड्स ने किया जमकर निवेश, क्या इनमें से कोई है आपके पास?

MF investment : मैंगलोर रिफाइनरी स्मॉलकैप कंपनी है। जुलाई 2023 तक म्यूचुअल फंडों के पास कंपनी के 1.7 करोड़ शेयर थे। पिछले 6 महीनों में इस स्टॉक में म्यूचुअल फंडों की हिस्सेदारी में 2136 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। जुलाई 2023 तक ये शेयर 12 एक्टिव म्यूचुअल फंड स्कीमों में शामिल था

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 18, 2023 पर 5:40 PM
MF investment : इन 12 मिड और स्मॉलकैप शेयरों में म्यूचुअल फंड्स ने किया जमकर निवेश, क्या इनमें से कोई है आपके पास?
MF investment : कर्नाटका बैंक एक स्मॉलकैप बैंक है। जुलाई 2023 तक म्यूचुअल फंडों के पास बैंक के 1.1 करोड़ शेयर थे। पिछले 6 महीनों में इस स्टॉक में म्यूचुअल फंडों की हिस्सेदारी में 777 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है

MF investment : इक्विटी बाज़ार के ऑलटाइम हाई पर पहुंचने के बावजूद फंड मैनेजरों ने क्वालिटी शेयरों में खरीदारी बंद नहीं की है। मिड और स्मॉल-कैप में निवेश करने वाले फंड मैनेजर मजबूत बैलेंस शीट और अच्छे कारोबार वाली कंपनियों में अपना विश्वास बनाए हुए हैं। यहां हम ऐसे मिड और स्मॉल-कैप स्टॉक्स की एक सूची दे रहे जहां पिछले 6 महीनों में म्यूचुअल फंड ने अपना निवेश तीन गुना से ज्यादा कर लिया है। इस सूचि में केवल एक्टिवली मैनेज्ड फंडों में शामिल शेयरों को रखा गया। यहां दिए गए आंकडे 31 जुलाई, 2023 तक के हैं। आइए डालते हैं इन स्टॉक्स पर एक नजर (स्रोत: ACEMF)

मैंगलोर रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल्स (Mangalore Refinery And Petrochemicals): मैंगलोर रिफाइनरी स्मॉलकैप कंपनी है। जुलाई 2023 तक म्यूचुअल फंडों के पास कंपनी के 1.7 करोड़ शेयर थे। पिछले 6 महीनों में इस स्टॉक में म्यूचुअल फंडों की हिस्सेदारी में 2136 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। जुलाई 2023 तक ये शेयर 12 एक्टिव म्यूचुअल फंड स्कीमों में शामिल था।

कर्नाटका बैंक (The Karnataka Bank) : कर्नाटका बैंक एक स्मॉलकैप बैंक है। जुलाई 2023 तक म्यूचुअल फंडों के पास बैंक के 1.1 करोड़ शेयर थे। पिछले 6 महीनों में इस स्टॉक में म्यूचुअल फंडों की हिस्सेदारी में 777 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। जुलाई 2023 तक ये शेयर 13 एक्टिव म्यूचुअल फंड स्कीमों में शामिल था।

एल एंड टी फाइनेंस होल्डिंग्स (L&T Finance Holdings) : एल एंड टी फाइनेंस एक मिड कैप कंपनी है। जुलाई 2023 तक म्यूचुअल फंडों के पास कंपनी के 1.5 करोड़ शेयर थे। पिछले 6 महीनों में इस स्टॉक में म्यूचुअल फंडों की हिस्सेदारी में 685 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। जुलाई 2023 तक ये शेयर 15 एक्टिव म्यूचुअल फंड स्कीमों में शामिल था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें