MF test results: म्युचुअल फंड्स के स्ट्रेट टेस्ट के काफी नतीजे आ गए हैं। म्युचुअल फंड्स में 25 फीसदी और 50 फीसदी लिक्विडेशन में कितना वक्त लगेगा उसको लेकर डेटा जारी किया है। इस डिटेल जानकारी देते हुए सीएनबीसी-आवाज के सुमित मल्होत्रा ने बताया कि MFs के स्ट्रेस टेस्ट के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। आज शाम तक काफी नतीजे आ जाएंगे। आज ही शाम तक स्ट्रेस टेस्ट का पूरा डाटा आ जाएगा। बता दें कि किसी फंड का कभी पूरी तरह से लिक्विडेशन नहीं होता। ऐसे में 25 फीसदी और 50 फीसदी लिक्विडेशन को आधार मानकार ये डेटा बनाया जा रहा है। ये टेस्ट ये मानकर किया जा रहा है कि अगर रिडेम्पशन के मांग औसत से तीन गुना बढ़ जाती है तो इसका निपटान कैसे किया जाएगा।
मिडकैप फंडों के स्ट्रेस टेस्ट के नतीजे
अब तक आए नतीजों पर नजर डालें तो 5,066 करोड़ एयूएम वाले Edelweiss का कहना है कि उसे 25 फीसदी लिक्विडेशन में 1 दिन और 50 फीसदी लिक्विडेशन में 2 दिन लगेंगे। वहीं, 4,981 करोड़ रुपए के एयूएम वाले AB Sun Life का कहना है कि उसे 25 फीसदी लिक्विडेशन में 2 दिन और 50 फीसदी लिक्विडेशन में 4 दिन लगेंगे। 10,262 करोड़ रुपए के एयूएम वाले Sundaram का कहना है कि उसे 25 फीसदी लिक्विडेशन में 2 दिन और 50 फीसदी लिक्विडेशन में 4 दिन लगेंगे।
5,443 करोड़ रुपए के एयूएम वाले Quant का कहना है कि उसे 25 फीसदी लिक्विडेशन में 3 दिन और 50 फीसदी लिक्विडेशन में 6 दिन लगेंगे। 8,481 करोड़ रुपए के एयूएम वाले Motilal का कहना है कि उसे 25 फीसदी लिक्विडेशन में 5 दिन और 50 फीसदी लिक्विडेशन में 10 दिन लगेंगे। 25,248 करोड़ रुपए के एयूएम वाले Axis का कहना है कि उसे 25 फीसदी लिक्विडेशन में 6 दिन और 50 फीसदी लिक्विडेशन में 12 दिन लगेंगे।
स्मॉल कैप फंडों के स्ट्रेस टेस्ट के नतीजे
स्मॉल कैप फंडों के स्ट्रेस टेस्ट के नतीजों पर नजर डालें तो 19,604 करोड़ रुपए के एयूएम वाले Axis का कहना है कि उसे 25 फीसदी लिक्विडेशन में 14 दिन और 50 फीसदी लिक्विडेशन में 28 दिन लगेंगे। 17,232 करोड़ रुपए के एयूएम वाले Quantका कहना है कि उसे 25 फीसदी लिक्विडेशन में 11 दिन और 50 फीसदी लिक्विडेशन में 22 दिन लगेंगे। 5,382करोड़ रुपए के एयूएम वाले AB Sun Lifeका कहना है कि उसे 25 फीसदी लिक्विडेशन में 5 दिन और 50 फीसदी लिक्विडेशन में 10 दिन लगेंगे।
3,199 करोड़ रुपए के एयूएम वाले Edelweiss का कहना है कि उसे 25 फीसदी लिक्विडेशन में 2 दिन और 50 फीसदी लिक्विडेशन में 3 दिन लगेंगे। 3,055 करोड़ रुपए के एयूएम वाले Sundaram का कहना है कि उसे 25 फीसदी लिक्विडेशन में 3 दिन और 50 फीसदी लिक्विडेशन में 5 दिन लगेंगे। 1,491 करोड़ रुपए के एयूएम वाले Motilal का कहना है कि उसे 25 फीसदी लिक्विडेशन में 2 दिन और 50 फीसदी लिक्विडेशन में 3 दिन लगेंगे।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।