Get App

MF stress test results: Axis को 50% लिक्विडेशन में लगेंगे 12 दिन, जानिए दूसरी स्कीम्स के टेस्ट के नतीजे

MF test results: 5,066 करोड़ एयूएम वाले Edelweiss का कहना है कि उसे 25 फीसदी लिक्विडेशन में 1 दिन और 50 फीसदी लिक्विडेशन में 2 दिन लगेंगे। ये टेस्ट ये मानकर किया जा रहा है कि अगर रिडेम्पशन के मांग औसत से तीन गुना बढ़ जाती है तो इसका निपटान कैसे किया जाएगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 15, 2024 पर 6:48 PM
MF stress test results: Axis को 50% लिक्विडेशन में लगेंगे 12 दिन, जानिए दूसरी स्कीम्स के टेस्ट के नतीजे
MF stress test : 3055 करोड़ रुपए के एयूएम वाले Sundaram का कहना है कि उसे 25 फीसदी लिक्विडेशन में 3 दिन और 50 फीसदी लिक्विडेशन में 5 दिन लगेंगे

MF test results: म्युचुअल फंड्स के स्ट्रेट टेस्ट के काफी नतीजे आ गए हैं। म्युचुअल फंड्स में 25 फीसदी और 50 फीसदी लिक्विडेशन में कितना वक्त लगेगा उसको लेकर डेटा जारी किया है। इस डिटेल जानकारी देते हुए सीएनबीसी-आवाज के सुमित मल्होत्रा ने बताया कि MFs के स्ट्रेस टेस्ट के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। आज शाम तक काफी नतीजे आ जाएंगे। आज ही शाम तक स्ट्रेस टेस्ट का पूरा डाटा आ जाएगा। बता दें कि किसी फंड का कभी पूरी तरह से लिक्विडेशन नहीं होता। ऐसे में 25 फीसदी और 50 फीसदी लिक्विडेशन को आधार मानकार ये डेटा बनाया जा रहा है। ये टेस्ट ये मानकर किया जा रहा है कि अगर रिडेम्पशन के मांग औसत से तीन गुना बढ़ जाती है तो इसका निपटान कैसे किया जाएगा।

मिडकैप फंडों के स्ट्रेस टेस्ट के नतीजे

अब तक आए नतीजों पर नजर डालें तो 5,066 करोड़ एयूएम वाले Edelweiss का कहना है कि उसे 25 फीसदी लिक्विडेशन में 1 दिन और 50 फीसदी लिक्विडेशन में 2 दिन लगेंगे। वहीं, 4,981 करोड़ रुपए के एयूएम वाले AB Sun Life का कहना है कि उसे 25 फीसदी लिक्विडेशन में 2 दिन और 50 फीसदी लिक्विडेशन में 4 दिन लगेंगे। 10,262 करोड़ रुपए के एयूएम वाले Sundaram का कहना है कि उसे 25 फीसदी लिक्विडेशन में 2 दिन और 50 फीसदी लिक्विडेशन में 4 दिन लगेंगे।

5,443 करोड़ रुपए के एयूएम वाले Quant का कहना है कि उसे 25 फीसदी लिक्विडेशन में 3 दिन और 50 फीसदी लिक्विडेशन में 6 दिन लगेंगे। 8,481 करोड़ रुपए के एयूएम वाले Motilal का कहना है कि उसे 25 फीसदी लिक्विडेशन में 5 दिन और 50 फीसदी लिक्विडेशन में 10 दिन लगेंगे। 25,248 करोड़ रुपए के एयूएम वाले Axis का कहना है कि उसे 25 फीसदी लिक्विडेशन में 6 दिन और 50 फीसदी लिक्विडेशन में 12 दिन लगेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें