माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला ने कंपनी में अपने आधे शेयर बेचे

InsiderScore के अनुसार श्री नडेला द्वारा एक बार में ये सबसे बड़ी स्टॉक बिक्री है

अपडेटेड Nov 30, 2021 पर 6:24 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सत्या नडेला ने कंपनी में अपने आधे शेयर बेचे

माइक्रोसॉफ्ट कॉर्प (Microsoft Corp) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सत्या नडेला (Satya Nadella) ने पिछले सप्ताह कंपनी में अपने लगभग आधे शेयर बेचे। फेडरल सिक्योरिटीज फाइलिंग से ये जानकारी मिली।

पिछले हफ्ते यूएस सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (US Securities and Exchange Commission) में की गई फाइलिंग के मुताबिक Redmond, Wash.based software कंपनी ने बताया कि नडेला ने दो दिनों में 838,584 शेयर बेचे।

इस लेन-देन से नडेला को 28.5 करोड़ डॉलर मिले। इनसाइडरस्कोर (InsiderScore) के अनुसार नडेला ने एक बार ये सबसे बड़ी स्टॉक बिक्री की है।


माइक्रोसॉफ्ट के प्रवक्ता ने एक लिखित बयान में कहा, "सत्या ने व्यक्तिगत वित्तीय योजना और डाइवर्सिफिकेशन के लिए माइक्रोसॉफ्ट स्टॉक की अपनी हिस्सेदारी के लगभग 840,000 शेयर बेचे।" "इसके साथ ही वे कंपनी की निरंतर सफलता के लिए प्रतिबद्ध है और उनकी होल्डिंग्स माइक्रोसॉफ्ट बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स द्वारा निर्धारित होल्डिंग सीमा से काफी अधिक है।"

श्रीराम ग्रुप ने सक्सेशन प्लानिंग के लिए किया प्रबंधन बोर्ड का गठन

एनालिस्ट ने कहा कि यह कदम अगले साल की शुरुआत में 250,000 डॉलर प्रति वर्ष से अधिक के लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन के लिए वाशिंगटन स्टेट द्वारा 7% टैक्स लगाये जाने की खबर से संबंधित हो सकता है।

साल 2014 में सीईओ बनने के बाद से नडेला ने माइक्रोसॉफ्ट की किस्मत बदल दी और कंपनी को दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनियों में से एक बना दिया है क्योंकि उन्होंने क्लाउड कंप्यूटिंग फोकस किया और इस बड़े एंटरप्राइजेस को बेचने पर जोर दिया। मिंट की खबर के अनुसार कंपनी वर्तमान में 2.53 ट्रिलियन डॉलर मार्कट कैपिटलाइजेशन पर कारोबार कर रही है यानी कि नडेला के सीईओ नियुक्त किये जाने बाद से लगभग 780% बढ़त के साथ कारोबार कर रही है।

वहीं महामारी के दौरान कंपनी के कारोबार में और भी तेजी आई है क्योंकि ज्यादातर कंपनियों ने रिमोट वर्क (घर से काम) करने को सुविधाजनक बनाने के लिए इसके उपकरणों की खरीदारी की। इस साल इसका शेयर 50 प्रतिशत से ज्यादा बढ़कर कारोबार कर रहा है। सत्या नडेला को जून में माइक्रोसॉफ्ट के निदेशक मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

माइक्रोसॉफ्ट का शेयर सोमवार को दोपहर के दौरान 2.3% ऊपर 337.31 डॉलर पर कारोबार कर रहा था।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।