श्रीराम ग्रुप ने सक्सेशन प्लानिंग के लिए किया प्रबंधन बोर्ड का गठन

त्यागराजन ने कहा कि वह दिन-प्रतिदिन के कामकाज नहीं देखेंग लेकिन परामर्श के लिए उपलब्ध रहेंगे

अपडेटेड Nov 30, 2021 पर 5:08 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
श्रीराम ग्रुप ने सक्सेशन प्लानिंग के लिए किया प्रबंधन बोर्ड का गठन

श्रीराम ग्रुप (Shriram Group) ने श्रीराम ओनरशिप ट्रस्ट (Shriram Ownership Trust) के प्रबंधन के लिए एक प्रबंधन बोर्ड का गठन किया है। प्रेस को संबोधित करते हुए ये बयान संस्थापक आर त्यागराजन (R Thyagarajan) ने दिया।

श्रीराम ग्रुप की प्रोमोटरशिप श्रीराम ओनरशिप ट्रस्ट को ट्रांसफर कर दी गई है और यह किसी व्यक्ति या परिवार के पास नहीं है। त्यागराजन ने कहा कि ग्रुप के कारोबार को चलाने की जिम्मेदारी गठित प्रबंधन बोर्ड की होगी।

ट्रस्ट का प्रबंधन सहायक फर्मों के चार प्रमुख सदस्यों द्वारा किया जाएगा। ये चा सदस्य डीवी रवि, एमडी, श्रीराम कैपिटल; जसमीत गुजराल, एमडी, श्रीराम जनरल इंश्योरेंस; उमेश रेवणकर, एमडी, श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस; और आर दुरुवासन, श्रीराम सिटी यूनियन फाइनेंस के पूर्व एमडी के रूप में होंगे।


बाजार में आखिरी मिनटों में जोरदार गिरावट, जानें किन दो स्टॉक्स में ब्रोकरेजेस ने डिप्स में दी खरीदारी की सलाह

त्यागराजन ने कहा कि वह इसमें रोजाना के कामकाज नहीं देखेंगे, लेकिन सलाह के लिए उपलब्ध रहेंगे - ठीक वैसे ही जैसे वे पिछले 4-5 वर्षों से सलाह देते आ रहे हैं।

उन्होंने कहा "मुझे नहीं लगता है कि उन्हें अधिक मार्गदर्शन की आवश्यकता है और मैं अब ट्रस्टी नहीं बनूंगा," त्यागराजन ने आगे कहा "अगर मैं इस माहौल में कुछ देखता हूं या ऑब्जर्व करता हूं तो मैं उन्हें अपनी सलाह दे सकता हूं लेकिन वे (प्रबंधन बोर्ड) मेरी सलाह लेने के लिए बाध्य नहीं होंगे।"

आने वाले हफ्तों और महीनों में ट्रांजिशन की व्यवस्था की जाएगी। त्यागराजन ने कहा कि बोर्ड का कोई अध्यक्ष नहीं होगा क्योंकि इसमें सभी टीमें बराबरी की होंगी क्योंकि इसमें शामिल प्रत्येक व्यक्ति विभिन्न कारोबार या समूह का एक लीडर होगा।

उनके अनुसार, समूह के भीतर पुनर्गठन चल रहा था जो अगले कुछ हफ्तों या महीनों में ठोस रूप ले लेगा।

 

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।