उत्तर प्रदेश में सड़क नेटवर्क को मजबूत बनाने के लिए कई नए एक्सप्रेसवे बनाए जा रहे हैं। वहीं उत्तर प्रदेश में विंध्य एक्सप्रेसवे परियोजना पर काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। करीब 26,315 करोड़ रुपये की इस योजना से विंध्य क्षेत्र में विकास और कारोबार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। वहीं ये एक्सप्रेसवे जहां-जहां से होकर गुजरेगा, उन जिलों में आने वाले गांवों के किसानों की जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है। एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए भदोही के 58 गांवों से लगभग 400 हेक्टेयर भूमि ली जाएगी। इस प्रक्रिया से करीब 16 हजार किसान प्रभावित होंगे, जिन्हें अधिग्रहित जमीन के बदले सर्किल रेट का चार गुना तक मुआवजा मिलने की जानकारी है। इस एक्सप्रेसवे के लिए जमीन के मुआवजे के तौर पर 1,900 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी कर दी गई है। आइए जानते हैं इसके बारे में
करीब 400 हेक्टेयर जमीन का होगा अधिग्रहण
विंध्य एक्सप्रेसवे प्रयागराज के हंडिया से शुरू होकर भदोही के दुर्गागंज के रास्ते मिर्जापुर और सोनभद्र तक पहुंचेगा। विंध्य एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए यूपीईडा भदोही जिले में करीब 400 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण करेगा। छह लेन के इस एक्सप्रेसवे प्रयागराज के हंडिया से शुरू होकर भदोही के दुर्गागंज पहुंचेगा और फिर मिर्जापुर होते हुए सोनभद्र तक जाएगा। भदोही में जिला मुख्यालय के नजदीक चकमान सिंह कांवल गांव में एक्सप्रेसवे के लिए एक कट भी बनाया जाएगा, जिससे आसपास के लोगों को आने-जाने में सुविधा मिलेगी।
कहां-कहां से होकर गुजरेगा
न्यूज 18 के मुताबिक, विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए जमीन देने वाले किसानों को सर्किल रेट से चार गुना तक मुआवजा दिया जा रहा है। इस एक्सप्रेसवे का करीब 35 किलोमीटर हिस्सा भदोही जिले की ज्ञानपुर, भदोही और औराई तहसील के 58 गांवों से होकर गुजरेगा। परियोजना के लिए लगभग 400 हेक्टेयर जमीन ली जाएगी, जिसमें करीब 90 प्रतिशत कृषि भूमि है। एक्सप्रेसवे बनने से पूर्वी उत्तर प्रदेश में व्यापार, पर्यटन और सामान की ढुलाई को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। मुआवजा बांटने के लिए सरकार ने 1,900 करोड़ रुपये की शुरुआती राशि जारी कर दी है।
इन जगहों पर होगा अधिग्रहण
विंध्य एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए भदोही जिले की तीनों तहसीलों में जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया होगी। इसमें भदोही तहसील के अभोली, सरायभाव सिंह, एकौनी और खरगपुर समेत 18 गांव शामिल हैं। वहीं ज्ञानपुर तहसील के गजधरा, जयसिंहपुर, चकमानसिंह कांवल, मानकपुर और भगवानपुर समेत 18 गांवों से एक्सप्रेसवे का रास्ता गुजरेगा। इसके अलावा औराई तहसील के बैरी खास, अछबर, हेवतपुर, गरौली, माधोसिंह और मुकुंदपट्टी समेत 15 गांवों की जमीन भी परियोजना के लिए ली जाएगी।
विंध्य एक्सप्रेसवे के तैयार होने से प्रयागराज, भदोही, मिर्जापुर और सोनभद्र के बीच सफर आसान हो सकता है। बेहतर सड़क सुविधा मिलने से कारोबार और अन्य स्थानीय व्यवसायों को नए बाजारों तक पहुंच बनाने में मदद मिलेगी। इसके अलावा पर्यटन और माल परिवहन को भी गति मिलने की संभावना है।