Get App

Mid-day Mood : अच्छे ग्लोबल संकेतों ने बाजार में भरा जोश, निफ्टी 19850 के करीब

Mid-day Mood : दोपहर के कारोबारी सत्र में सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जिसका असर बाजार की मजबूती के रूप में दिख रहा है। इस समय लगभग 2102 शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। जबकि 1004 शेयरों में गिरावट आई है। वहीं, 135 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। बाजार में इस समय 1 गिरने वाले शेयर पर 2 बढ़ने वाले शेयर देखने को मिल रहे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 17, 2023 पर 1:22 PM
Mid-day Mood : अच्छे ग्लोबल संकेतों ने बाजार में भरा जोश, निफ्टी 19850 के करीब
Mid-day Mood : दोपहर 01:00 बजे के आसपास सेंसेक्स 372.19 अंक या 0.56 फीसदी बढ़कर 66539.75 पर और निफ्टी 114.45 अंक या 0.58 फीसदी बढ़कर 19846.20 पर कारोबार कर रहा था

Mid-day Mood : भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स-निफ्टी 17 अक्टूबर को बढ़त के साथ खुले। ग्लोबल बाजारों में आई तेजी ने हमारे बाजारों में भी जोश भर दिया है। सभी सेक्टरों में आई चौतरफा खरादारी से बाजार दिन के हाई पर पहुंचने में कामयाब रहा। निफ्टी धीरे-धीरे 19850 के स्तर के करीब पहुंच गया है। दोपहर के कारोबारी सत्र में सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जिसका असर बाजार की मजबूती के रूप में दिख रहा है। इस समय लगभग 2102 शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। जबकि 1004 शेयरों में गिरावट आई है। वहीं, 135 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। बाजार में इस समय 1 गिरने वाले शेयर पर 2 बढ़ने वाले शेयर देखने को मिल रहे हैं।

दोपहर 01:00 बजे के आसपास सेंसेक्स 372.19 अंक या 0.56 फीसदी बढ़कर 66539.75 पर और निफ्टी 114.45 अंक या 0.58 फीसदी बढ़कर 19846.20 पर कारोबार कर रहा था।

बाजार पर एक्सपर्ट की राय

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के सिद्धार्थ खेमका का कहना कि इस हफ्ते कई दिग्गज कंपनियों के नतीजे आने वाले हैं। इन पर बाजार की नजर रहेगी। इन नतीजों की बाजार की दिशा तय करने में अहम भूमिका होगी। इसके अलावा कच्चे तेल की कीमतों में होने वाले उतार-चढ़ाव, मैक्रो इकोनॉमिक आंकड़ों और एफआईआई के निवेश की स्थिति का भी बाजार पर असर पड़ेगा। कुल मिलाकर उम्मीद है कि त्योहारी सीजन के दौरान अच्छी मांग और आगे आने वाले नतीजों के अच्छे रहने की उम्मीद के कारण बाजार में तेजी का रुझान जारी रहेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें