अगर आप निवेश के लिए सही स्टॉक की तलाश में हैं तो आप डेटा पैटर्न्स के शेयरों में निवेश कर सकते हैं। यह डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स बनाने वाली प्रमुख कंपनी है। इसे डिफेंस पर सरकार के बढ़ते फोकस का फायदा मिलेगा। सरकार ने डिफेंस इक्विपमेंट का आयात करने की जगह देश में ही इनका उत्पादन करने की पॉलिसी शुरू की है। डेटा पैटर्न्स कई प्रोडक्ट और सिस्टम बनाने के लिए इस सेक्टर की बड़ी कंपनियों के साथ मिलकर काम कर रही है। इनमें डीआरडीओ, एचएएल और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स जैसी दिग्गज कंपनियां शामिल हैं।
तेज गिरावट के बाद वैल्यूएशन अट्रैक्टिव लेवल पर
Data Patterns के शेयरों में पिछले कुछ महीनों में तेज गिरावट आई है। यह स्टॉक इस साल जुलाई में 3,654 रुपये के अपने 52 हफ्ते के हाई पर पहुंच गया था। अब यह गिरकर 2,285 रुपये पर आ गया है। इस तरह पिछले कुछ महीनों में इसका प्रदर्शन स्टॉक मार्केट के प्रमुख सूचकांकों के मुकाबले कमजोर रहा है। इसकी एक बड़ी वजह डिफेंस स्टॉक्स में पिछले कुछ महीनों में हुई बिकवाली है। अब इसकी वैल्यूएशन अट्रैक्टिव दिख रही है।
इस कंपनी के स्टॉक में भी अच्छा सेफ्टी मार्जिन भी दिख रहा है। इसकी वजह इसकी कमाई को लेकर साफ तस्वीर है। इसमें FY26 के अनुमानित अर्निंग्स के 42 गुना पर ट्रेडिंग हो रही है। जो निवेशक निवेश के लिए अभी सही वैल्यूएशन वाली कंपनी की तलाश में हैं वे Data Patterns के शेयरों में निवेश कर सकते हैं। भविष्य में यह स्टॉक निवेशकों को अच्छा रिटर्न दे सकता है। मिडिलईस्ट में क्राइसिस बढ़ने का असर जिन सेक्टर पर नहीं पड़ेगा, उनमें डिफेंस भी शामिल है।
ग्रोथ के लिए कंपनी के पास पर्याप्त पूंजी
अगले 3-4 साल में कंपनी की नजरें करीब 2000-3000 करोड़ रुपये से ज्यादा के प्रोजेक्ट्स पर है। इस कंपनी के लिए एक्सपोर्ट में भी काफी संभावनाएं हैं। इससे ग्रोथ को सपोर्ट मिलेगा। अभी कंपनी की ऑर्डरबुक करीब 1,200 करोड़ रुपये की है। यह इसके सालाना रेवेन्यू का करीब दोगुना है। इससे कंपनी के रेवेन्यू को लेकर तस्वीर साफ है। कंपनी ने आरएंडडी में अच्छा निवेश किया है, जिसका फायदा उसे मिल रहा है। यह रणनीतिक निवेश के जरिए अपनी क्षमता बढ़ाने पर जोर दे रही है। प्रोडक्ट डेवलपमेंट के लिए इसने क्यूआईपी से 500 करोड़ रुपये जुटाए हैं। अभी उसने इस पैसे के सिर्फ 55-60 फीसदी हिस्से का इस्तेमाल किया है। इससे भविष्य में ग्रोथ के लिए उसके पास काफी पूंजी उपलब्ध है।
यह भी पढ़ें: Samir Arora ने कहा- न तो चाइनीज फैक्टर और न ही मिडिलईस्ट क्राइसिस का इंडिया पर ज्यादा असर पड़ेगा
20-25 फीसदी रेवेन्यू ग्रोथ का अनुमान
Data Patterns के मैनेजमेंट ने FY25 में प्रदर्शन अच्छा रहने की उम्मीद जताई है। उसने रेवेन्यू ग्रोथ 20-25 फीसदी रहने का अनुमान जताया है। इस दौरान एबिड्टा मार्जिन 35-40 फीसदी रह सकता है। कंपनी ने 1,000 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर का टारगेट रखा है। इससे पता चलता है कि यह डिफेंस सेक्टर में उपलब्ध मौकों का फायदा उठाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।