Milky Mist Share Price: रॉकेट की तरह भागा शेयर, IPO में निवेश किया होता तो 15 दिन में 78% कमाया होता

Milky Mist Share Price: मिल्की मिस्ट का आईपीओ पिछले महीने आया था। कंपनी ने 140 रुपये के भाव पर इनवेस्टर्स को आईपीओ में शेयर इश्यू किए थे। कंपनी के शेयर 18 अगस्त को 25 फीसदी प्रीमियम के साथ 165 रुपये पर लिस्ट हुए थे। इस इश्यू को निवेशकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला था

अपडेटेड Sep 02, 2026 पर 4:01 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
2 सितंबर को कारोबार के अंत में यह शेयर 7.57 फीसदी चढ़कर 249.60 रुपये पर बंद हुआ।

Milky Mist Share Price: मिल्की मिस्ट डेयरी फूड के शेयरों में 2 सितंबर को भी जबर्दस्त तेजी दिखी। 1 सितंबर को 10 फीसदी उछाल के बाद इस शेयर में अपर सर्किट लगा था। सिर्फ दो दिन में यह शेयर करीब 20 फीसदी उछला है। 2 सितंबर को कारोबार के अंत में यह शेयर 7.57 फीसदी चढ़कर 249.60 रुपये पर बंद हुआ।

जून तिमाही में कंपनी का शानदार प्रदर्शन

Milky Mist Dairy Food के शेयरों में 1 सितंबर को आई तेजी की वजह जून तिमाही में इसका प्रदर्शन है। जून तिमाही में कंपनी का स्टैंडएलोन नेट प्रॉफिट 1,000 फीसदी से ज्यादा बढ़ा है। कंपनी का रेवेन्यू भी इस दौरान 45 फीसदी बढ़कर 973 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की समान अवधि में यह 673 करोड़ रुपये था।


कंपनी वैल्यू-एडेड मिल्क प्रोडक्ट्स बनाती है

यह कंपनी वैल्यू-ऐडेड मिल्क प्रोडक्ट्स के बिजनेस में है। इनमें पनीर, चीज, दही, बटर, घी और आइसक्रीम शामिल हैं। कंपनी ने रेडी-टू-कुक और रेडी-टू-ईट फूड्स के बिजनेस में भी एंट्री ली है। कंपनी का प्रदर्शन FY24 से ही जोरदार रहा है। इसके रेवेन्यू का सीएजीआर 31 फीसदी रहा है।

पिछले महीने आया था कंपनी का आईपीओ

मिल्की मिस्ट का आईपीओ पिछले महीने आया था। कंपनी ने 140 रुपये के भाव पर इनवेस्टर्स को आईपीओ में शेयर इश्यू किए थे। कंपनी के शेयर 18 अगस्त को 25 फीसदी प्रीमियम के साथ 165 रुपये पर लिस्ट हुए थे। इस इश्यू को निवेशकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला था। यह आईपीओ 55 गुना सब्सक्राइब हुआ था। अगर आईपीओ में आपको शेयर मिला होता तो आज आपका मुनाफा 78 फीसदी होता।

यह भी पढ़ें: Ujjivan SFB Share: दो दिन में 10% टूटा स्टॉक, पर ब्रोकरेज बुलिश; ₹90 का टारगेट दिया

बाजार के कमजोर सेटीमेंट में भी चढ़ा शेयर 

मिल्की मिस्ट के शेयरों में तब जोरदार तेजी दिखी है, जब शेयर बाजार का सेंटिमेंट कमजोर है। 2 सितंबर को भी शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों पर दबाव दिखा। निफ्टी 0.59 फीसदी यानी 141 अंक गिरकर 23,914 पर आ गया। सेंसेक्स भी 0.49 फीसदी यानी 373 फीसदी गिरकर 76,570 पर आ गया। कई सत्रों के बाद निफ्टी 24,000 के नीचे आया है।

डिसक्लेमर: मनीकंट्रोल पर एक्सपर्ट्स की तरफ से व्यक्त विचार उनके अपने विचार होते हैं। ये वेबसाइट या इसके मैनेजमेंट के विचार नहीं होते। मनीकंट्रोल की यूजर्स को सलाह है कि उन्हें निवेश का फैसला लेने से पहले सर्टिफायड एक्सपर्ट्स की राय लेनी चाहिए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।