Milky Mist Shares: Q1 में 10 गुना बढ़ा मुनाफा, शेयर पहुंचे 10% के अपर सर्किट पर

Milky Mist Shares: लिस्टिंग के बाद पहली बार मिल्की मिस्ट का रिजल्ट आया और इसने धमाल मचा दिया। जून तिमाही में मुनाफा करीब 10 गुना बढ़ने पर इसके शेयर उछलकर 10% के अपर सर्किट पर पहुंच गए। जून तिमाही में सबसे तेज रफ्तार से योगर्ट की बिक्री बढ़ी तो पनीर की रेवेन्यू में सबसे अधिक हिस्सेदारी बनी रही। डिटेल्स में पढ़ें

अपडेटेड Sep 01, 2026 पर 2:05 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Milky Mist के शेयरों ने निवेशकों की धड़ाधड़ कमाई कराई है। इसके शेयर 18 अगस्त 2026 को लिस्ट हुए थे।

Milky Mist Share Price: डेयरी प्रोडक्ट्स कंपनी मिल्की मिस्ट के शेयरों ने आज धमाल मचा दिया। जून 2026 तिमाही में कंपनी का मुनाफा करीब 10 गुना बढ़ा और ऑपरेटिंग लेवल पर भी कंपनी का परफॉरमेंस दमदार रहा। इसका मिल्की मिस्ट के शेयरों ने जश्न मनाया और उछलकर यह 10% के अपर सर्किट पर पहुंच गया। फिलहाल बीएसई पर यह 10% के अपर सर्किट ₹231.95 पर बना हुआ है। इसके शेयरों की कुछ दिनों पहले ही 18 अगस्त को घरेलू स्टॉक मार्केट में बीएसई और एनएसई पर धांसू एंट्री हुई थी। इसके आईपीओ को निवेशकों का शानदार रिस्पांस मिला था और ओवरऑल 59 गुना बोली मिली थी।

Milky Mist की कैसी है कारोबारी सेहत

मिल्की मिस्ट डेयरी फूड के लिए चालू वित्त वर्ष 2027 की शुरुआत धमाकेदार रही। जून 2026 तिमाही में कंसालिडेटेड लेवल पर कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर करीब 10 गुना बढ़कर ₹6.53 करोड़ से ₹64.69 करोड़ और रेवेन्यू 43.6% उछलकर ₹973.45 करोड़ पर पहुंच गया। ऑपरेटिंग लेवल पर भी कंपनी का परफॉरमेंस दमदार रहा और इसका ईबीआईटीडीए 74.5% बढ़कर ₹144.89 करोड़ और मार्जिन 12.24% से 14.88% पर पहुंच गया।


इसके रेवेन्यू को जून तिमाही में पनीर के साथ-साथ आइसक्रीम, दही और योगर्ट की मजबूत मांग और दक्षिण भारत में लंबी गर्मियों से सपोर्ट मिला। इसके रेवेन्यू में सबसे अधिक हिस्सेदारी पनीर की बनी रही जिसकी बिक्री सालाना आधार पर 34% बढ़ी। चीज की बिक्री इस दौरान 38% और दही की बिक्री 27% बढ़ी तो आइसक्रीम की बिक्री 60% की रफ्तार से बढ़ी और योगर्ट की बिक्री भी 153% बढ़ गया।

अब तक कैसी रही शेयरों की चाल

मिल्की मिस्ट के शेयरों ने निवेशकों की धड़ाधड़ कमाई कराई है। इसके ₹1553 करोड़ के आईपीओ के तहत निवेशकों को ₹140 के भाव पर शेयर जारी हुए। 18 अगस्त को करीब 18% प्रीमियम पर एंट्री के बाद शेयर उछलकर अपर सर्किट पर पहुंच गए और इसी पर बंद भी हुए। लिस्टिंग के ही दिन इसका शेयर ₹165.00 के भाव पर था जोकि इसके लिए रिकॉर्ड निचला स्तर है। हालांकि शेयरों की तेजी थमी नहीं बल्कि और ऊपर चढ़ते हुए 27 अगस्त 2026 को ₹233.95 के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया यानी कि आईपीओ निवेशक 67.11% मुनाफे में पहुंच गए थे।

Milky Mist IPO Listing: मिल्की मिस्ट की क्रीम एंट्री, ₹165 पर लिस्ट ₹140 का शेयर, फिर अपर सर्किट

Hy-Tech Engineers के शेयर 41% पर लिस्ट, निकालें मुनाफा या अभी करें होल्ड, चेक करें स्टॉप लॉस

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।