मित्सुबिशी यूएफजे फाइनेंशियल ग्रुप इंक (MUFG) की HDFC Bank में हिस्सेदारी खरीदने की योजना रद्द हो सकती है। MUFG की एचडीएफसी बैंक के साथ चल रही बातचीत में बाधा आने की खबर है। मामले से परिचित लोगों ने यह जानकारी दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक जापान के सबसे बड़े फाइनेंशियल ग्रुप की एचडीएफसी बैंक की कंज्यूमर लेंडिंग यूनिट में माइनॉरिटी स्टेक के लिए बातचीत, कंपनी में उसकी कितनी हिस्सेदारी होगी, इस पर मतभेदों के कारण रुकी हुई है। HDFC Bank के शेयरों में आज 2.18 फीसदी की तेजी आई है और यह स्टॉक BSE पर 1768.35 रुपये के भाव पर बंद हुआ है।
