कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार में मिला-जुला कारोबार, कमाई के लिए एक्सपर्ट्स ने इन 4 स्टॉक्स पर लगाया दांव

Adani Ports के स्टॉक में www.rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जनवरी की एक्सपायरी वाली 1260 के स्ट्राइक वाली कॉल 38.90 रुपये के स्तर पर खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 75-80 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 28 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड Dec 30, 2024 पर 11:37 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Sapphire पर मार्केट एक्सपर्ट हेमांग जानी ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 334 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है

Top 4 Intraday Stocks: हफ्ते के पहले दिन बाजार की मिलीजुली शुरुआत देखने को मिली। निफ्टी हल्की कमजोरी के साथ 23800 के करीब पहुंच गया। वहीं बैंक निफ्टी बढ़त पर ट्रेड करने में कामयाब रहा। मिडकैप और स्मॉलकैप में मिला-जुला कामकाज देखने को मिला। ऐसे में बाजार में शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए राजेश सातपुते ने अदाणी पोर्ट्स पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि रचना वैद्य ने पॉलीकैब पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा चंदन तापड़िया ने चार्ट के चमत्कार के लिए मणप्पुरम फाइनेंस पर दांव लगाया। जबकि हेमांग जानी ने सफायर पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Adani Ports

www.rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते ने Adani Ports के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जनवरी की एक्सपायरी वाली 1260 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 38.90 रुपये के स्तर के करीब खरीदारी करें। इसमें 75-80 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 28 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Polycab Future


rachanavaidya.in की रचना वैद्य ने Polycab में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Polycab में 7275 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 7300-7350 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 7220 रुपये पर लगाएं।

आज इंट्राडे में इन शेयरों में हो सकती है जोरदार कमाई, बाजार खुलने के तुरंत बाद छह दिग्गजों ने इन 6 स्टॉक्स पर कराई ट्रेंडिंग

चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः Manappuram Finance

Motilal Oswal के चंदन तापड़िया ने Manappuram Finance पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Manappuram Finance में 187 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें मध्यम से लंबी अवधि में 194 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 182 रुपये पर लगाएं।

चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः Sapphire

मार्केट एक्सपर्ट हेमांग जानी ने मिडकैप सेगमेंट से Sapphire का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Sapphire के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 334 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में 380 रुपये का अपसाइड लक्ष्य देखने को मिल सकता है।

 

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।