Top 4 Intraday Stocks: हफ्ते के पहले दिन बाजार की मिलीजुली शुरुआत देखने को मिली। निफ्टी हल्की कमजोरी के साथ 23800 के करीब पहुंच गया। वहीं बैंक निफ्टी बढ़त पर ट्रेड करने में कामयाब रहा। मिडकैप और स्मॉलकैप में मिला-जुला कामकाज देखने को मिला। ऐसे में बाजार में शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए राजेश सातपुते ने अदाणी पोर्ट्स पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि रचना वैद्य ने पॉलीकैब पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा चंदन तापड़िया ने चार्ट के चमत्कार के लिए मणप्पुरम फाइनेंस पर दांव लगाया। जबकि हेमांग जानी ने सफायर पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-
