Get App

M&M Share Price: 2024 में अब तक 70% से ज्यादा की तेजी के बाद क्या शेयर भरेगा नई तेजी की उड़ान, जानें क्या है CLSA की राय

M&M Share Price: सीएलएसए ने कहा है कि थार SUV की मंथली बिक्री में जोरदार उछाल देखने को मिल रहा है और कंपनी इसमें और तेजी की उम्मीद कर रही है। सीएलएसए ने कंपनी की थार ROXX लॉन्च से बिक्री और बढ़ने का अनुमान लगाया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 20, 2024 पर 11:18 AM
M&M Share Price: 2024 में अब तक 70% से ज्यादा की तेजी के बाद क्या शेयर भरेगा नई तेजी की उड़ान, जानें क्या है CLSA की राय
ICE मॉडल के लिए ग्राहक ज्यादा पैसे देने को तैयार है क्योंकि ICE मॉडल पर GST रेट कम होता है।

M&M Share Price:  महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर पर सीएलएसए (CLSA) ने बुलिश नजरिया रखा है। सीएलएसए ने महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर पर "Outperform " रेटिंग की राय को बरकरार रखा है और इसके लिए 3440 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है जो मौजूदा स्तर से 20 फीसदी की अपसाइड दिखाता है। बता दें कि जनवरी 2024 से अब तक स्टॉक में 70.52 फीसदी की तेजी आई है। बीते 25 सालों में से 18 साल महिंद्रा एंड महिंद्रा ने नवंबर में सकारात्मक रिटर्न दिया है।

सीएलएसए ने अपनी इंडिया फॉरम 2024 में राजेश जेजुरिकार को हॉस्ट किया था और इस दौरान सीएलएसए को कंपनी के मैनेजमेंट की कमेंट्री पॉजिटिव लगी। सीएलएसए ने अपनी रिसर्च रिपोर्ट में कहा है कि SUV में बेहतर डिमांड के चलते कंपनी ने Q2 नतीजे अनुमान से बेहतर रहे। उसी को देखते हुए कंपनी का ध्यान अब एंट्री लेवल SUV से मिड और प्रीमियम मॉडल की तरफ बढ़ रहा है। और कंपनी मानती है कि कंज्यूमर एक्सट्रा फीचर्स के लिए 10% ज्यादा खर्च करने के लिए तैयार है जिसका मुख्य कारण यह भी है कि थार SUV का डिमांड।

सीएलएसए ने कहा है कि थार SUV की मंथली बिक्री में जोरदार उछाल देखने को मिल रहा है और कंपनी इसमें और तेजी की उम्मीद कर रही है। सीएलएसए ने कंपनी की थार ROXX लॉन्च से बिक्री और बढ़ने का अनुमान लगाया है।

ICE मॉडल के लिए ग्राहक ज्यादा पैसे देने को तैयार है क्योंकि ICE मॉडल पर GST रेट कम होता है। सीएलएसए का मानना है कि FY25-26 में नए मॉडल से ज्यादा ग्रोथ मुमकिन है। कई EV से कॉर्पोरेट एवरेज फ्यूल एफिशिएंसी (CAFE) नियम की चुनौती से निपट पाएंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें