Get App

Mobilise App Lab की बेहद खराब शुरुआत, शेयर 20% घाटे में लिस्ट

Mobilise App Lab Listing: कंपनी इनोवेटिव, स्केलेबल और सुरक्षित IT प्रोडक्ट देने में माहिर है। 20.10 करोड़ रुपये का पब्लिक इश्यू 23 फरवरी को खुला था और 25 फरवरी को बंद हुआ। अप्रैल-दिसंबर 2025 के दौरान कुल इनकम 13.53 करोड़ रुपये रही

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Mar 02, 2026 पर 4:38 PM
Mobilise App Lab की बेहद खराब शुरुआत, शेयर 20% घाटे में लिस्ट
Mobilise App Lab IPO 100.07 गुना भरा।

2 मार्च को NSE SME पर मोबिलाइज ऐप की लिस्टिंग मायूस करने वाली रही। शेयर लगभग 20 प्रतिशत के तगड़े घाटे के साथ 64.10 रुपये पर लिस्ट हुआ। IPO प्राइस 80 रुपये प्रति शेयर था। बाद में शेयर में 5 प्रतिशत की बढ़त देखी गई और यह 67.30 रुपये पर अपर सर्किट में बंद हुआ। कंपनी का 20.10 करोड़ रुपये का पब्लिक इश्यू 23 फरवरी को खुला था और 25 फरवरी को बंद हुआ। इसमें 25 लाख नए शेयर जारी हुए। IPO 100.07 गुना भरा।

क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 49.16 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 175.72 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 96.52 गुना सब्सक्राइब हुआ।

मोबिलाइज ऐप लैब टेक्नोलॉजी पर चलने वाली फर्म है। कंपनी इनोवेटिव, स्केलेबल और सुरक्षित IT प्रोडक्ट देने में माहिर है। ये बिजनेस ऑपरेशंस को आसान बनाते हैं और इंडस्ट्री में डिजिटल बदलाव को बढ़ावा देते हैं।कंपनी एंटरप्राइज सॉल्यूशंस के एक डायवर्सिफाई पोर्टफोलियो की पेशकश करती है। इसमें इंटीग्रेटेड फैसिलिटी और एसेट्स मैनेजमेंट, ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम (HRMS), सप्लाई चेन मैनेजमेंट, स्कूल और यूनिवर्सिटी ERP, सिंगल साइन-ऑन, AI स्टूडियो और इंटरनेट ऑफ थिंग्स एप्लिकेशन शामिल हैं।

IPO के पैसों का कैसे होगा इस्तेमाल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें