शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक 11 जून को कभी लाल तो कभी हरे निशान में नजर आए। कुछ बड़े शेयरों पर बिकवाली का दबाव दिखा। आईसीआईसीआई बैंक, टोरेंट, वेदातां के शेयरों में स्ट्रेंथ दिखी, जबकि एलटीआई माइंडट्री, इंफोसिस, एचसीएल टेक और बैंक ऑफ बड़ौदा के शेयरों में कमजोरी दिखी। बाजार में इस उतार-चढ़ाव के बीच कुछ कंपनियों के शेयर धमाल मचाते नजर आए।
PPAP Automotive 12 फीसदी उछला
PPAP Automotive का शेयर 11.52 फीसदी चढ़कर 235.59 रुपये पर पहुंच गया। दरअसल, कंपनी ने भारत में एडवान्स्ड बॉडी सीलिंग सिस्टम बनाने के लिए हचिसन से समझौता किया है। इसका असर शेयरों पर देखने को मिला। इस स्टॉक में इसके सभी अहम मूविंग एवरेजेज से ऊपर ट्रेडिंग हो रही है। इससे इसमें स्ट्रॉन्ग बुलिश मोमेंटम का पता चलता है।
Voler Car का स्टॉक 4.98 फीसदी चढ़कर 245 रुपये पर पहुंच गया। इस शेयर में भी इसके करीब सभी अहम मूविंग एवरेजेज से ऊपर ट्रेडिंग हो रही है। मीडियम टू लॉन्ग टर्म में इसका ट्रेंड पॉजिटिव लगता है। इस शेयर पर इनवेस्टर्स का भरोसा बना हुआ है।
क्वालिटी फॉयल्स को भी लगे पंख
क्वालिटी फॉयल्स का शेयर भी 4.59 फीसदी उछाल के साथ 50.80 रुपये पर पहुंच गया। हालांकि, इस शेयर में अभी इसके सिर्फ 30-DMA से ऊपर ट्रेडिंग हो रही है। इसका मतलब है कि शॉर्ट टर्म में इस स्टॉक में रिकवरी दिख सकती है। लेकिन, लॉन्ग टर्म में ट्रेंड कमजोर लगता है।
MTAR Technologies में बड़ी गिरावट
सुर्खियों में रहने वाला MTAR Technologies का शेयर 3.49 फीसदी गिरकर 6,796 रुपये पर आ गया। यह स्टॉक अपने 30 दिन के मूविंग एवरेज से नीचे आ गया है। इसका मतलब है कि शॉर्ट टर्म में इस स्टॉक में कमजोरी दिख सकती है। हालांकि, बाकी अहम मूविंग एवरेजेज से इसमें ऊपर ट्रेडिंग हो रही है। इसका मतलब है कि मीडियम टर्म और लॉन्ग टर्म में ट्रेंड पॉजिटिव है।
जय जालाराम में शॉर्ट टर्म में कजोरी के संकेत
जय जालाराम टेक्नोलॉजीज के शेयर में भी दबाव दिखा। यह 3.47 फीसदी गिरकर 128.55 रुपये पर आ गया। इस स्टॉक में इसके 30 दिन के मूविंग एवरेज से नीचे ट्रेडिंग हो रही है। यह शॉर्ट टर्म में सेलिंग प्रेशर का संकेत है। लेकिन, इसमें 50-डे मूविंग एवरेज से ऊपर ट्रेडिंग हो रही है। इसका मतलब है कि लॉन्ग टर्म में इसमें मिलाजुला रुख दिख सकता है।
ये शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर
11 जून को कई स्टॉक अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंच गए। इनमें HCLTech, LTIMindtree, Zensar Technologies, EID Parry, Rail Vikas Nigam, Dalmia Bharat, Kalyan Jewellers, Swiggy और HDFC Life Insurance शामिल हैं।