Get App

चुनिंदा NBFC में आगे बन सकता है पैसा, इस बार Q2 में IT से ज्यादा उम्मीदें नहीं - नवीन कुलकर्णी

नवीन कुलकर्णी ने कहा कि जहां तक रियल एस्टेट सेक्टर का सवाल है बीते 6 महीने से रियल्टी का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। इसके अलावा ग्राउंड लेवल पर भी रियल एस्टेट के प्राइस किफायती है। नए प्रोजेक्ट के लॉन्चिंग के साथ ही घरों की बुकिंग ने भी रफ्तार पकड़ी है। रियल एस्टेट सेक्टर में डिमांड काफी मजबूत है। आगे 1-2 सालों के लिए रियल एस्टेट सेक्टर का साइकिल काफी मजबूत रह सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 07, 2023 पर 8:11 AM
चुनिंदा NBFC में आगे बन सकता है पैसा, इस बार Q2 में IT से ज्यादा उम्मीदें नहीं - नवीन कुलकर्णी
नवीन कुलकर्णी ने कहा कि जहां तक रियल एस्टेट सेक्टर का सवाल है बीते 6 महीने से रियल्टी का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है।

बाजार के आगे के आउटलुक पर बात करते हुए एक्सिस सिक्योरिटीज के CIO नवीन कुलकर्णी ने कहा कि फाइनेंशियल सेक्टर को लेकर कोई निगेटिव नजरिया नहीं है। वहीं NBFC और माइक्रो फाइनेंस सेक्टर में भी सुधार होता नजर आ रहा है। जिसके चलते NBFC और माइक्रो फाइनेंस सेक्टर में री-रेटिंग की संभावना बढ़ चुकी है। ओवरऑल बाजार में पूरे BFSI सेक्टर का थीम बरकरार है और आगे चलकर BFSI सेक्टर अच्छा करेंगे। इस सेक्टर में भी चुनिंदा NBFC और माइक्रो फाइनेंस में आगे पैसा बन सकता है।

बैंकों में NPA को लेकर कोई चिंता नहीं

बैंकों के अनसिक्योर्ड लोन पर बात करते हुए नवीन कुलकर्णी ने कहा कि अनसिक्योर्ड लोन का सवाल है तो इस स्पेस में बजाज फाइनेंस सबसे बड़ा लेंडर है और उसने अपना रिस्क काफी अच्छे तरह से मैनेज किया है। वहीं बैंक में भी एनपीए को लेकर चिंता नहीं दिख रही है। जब तक मैक्रो इकोनॉमी में बड़ी चुनौतियां नहीं आती है तब तक इस बैंकिंग सेक्टर में एनपीए को लेकर चिंता नहीं होगी।

6 महीने से रियल्टी का प्रदर्शन काफी अच्छा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें