Get App

Q3 Results: सेमीकंडक्टर कंपनी का मुनाफा 60% गिरा, रेवेन्यू में उछाल; शेयरों पर रहेगी नजर

Q3 Results: सेमीकंडक्टर बिजनेस से जुड़ी कंपनी के दिसंबर तिमाही के नतीजों में रेवेन्यू में 18 प्रतिशत की मजबूती दिखी। लेकिन मुनाफा 60 प्रतिशत से ज्यादा गिर गया। EBITDA और मार्जिन पर भी दबाव रहा। स्टॉक पर निवेशकों की नजर रहेगी।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Jan 31, 2026 पर 8:04 PM
Q3 Results: सेमीकंडक्टर कंपनी का मुनाफा 60% गिरा, रेवेन्यू में उछाल; शेयरों पर रहेगी नजर
Moschip Technologies का शेयर पिछले सत्र में 0.9% की बढ़त के साथ 208 रुपये पर बंद हुआ।

Q3 Results: सेमीकंडक्टर बिजनेस से जुड़ी Moschip Technologies ने शनिवार, 31 जनवरी को दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी किए। इस तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू बढ़ा है, लेकिन मुनाफा, EBITDA और मार्जिन पर साफ दबाव देखने को मिला।

तीसरी तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 60.8% घटकर 4.3 करोड़ रुपये रह गया। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 11 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था।

Moschip Tech के रेवेन्यू में अच्छी बढ़त

Moschip Technologies ने कमाई के मोर्चे पर बेहतर प्रदर्शन किया। दिसंबर तिमाही में Moschip का रेवेन्यू 18.5% बढ़कर 149.3 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में 126 करोड़ रुपये था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें