भारत में भ्रष्टाचार अब शिष्टाचार बनने के कगार में पहुंच रहा है। देश में भ्रष्टाचार इतनी मजबूती से अपनी जड़ें जमा चुका है, कि उसे उखाड फेंकना बेहद मुश्किल है। आज ऐसी कोई भी जगह नहीं बची जहां भ्रष्टाचार ने अपने पंजे न गड़ाए हों। देश में भ्रष्टाचार छोटी से छोटी जगह से लेकर बड़े ऑफिस तक समाया है। अधितकर फाइलें बिना चढ़ावे के आगे नहीं सरकती हैं।

India Corruption Survey 2019 ने भ्रष्टाचार के मामले में एक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, देश के राज्यों में 1,90,000 लोगों से भ्रष्टाचार से संबंधित सवाल पूछे गए, जिसमें 51 फीसदी लोगों ने कहा कि उन्होंने पिछले 12 महीनों में एक बार रिश्वत जरूर दी है। इसमें पुलिस और नगर पालिका विभागों में रिश्वत की मांग की जाती है। इस सर्वे में भ्रष्टाचार का स्तर राज्यों में कैसे फैला इस पर देश के टॉप 8 भ्रष्ट राज्यों के बारे में बताएंगे।

1 – राजस्थान

राजस्थान को देश महा भ्रष्ट राज्यों में गिनती की गई है। इस राज्य को देश के अन्य भ्रष्ट राज्यों में टॉप पर जगह मिली है। राज्य के 78 फीसदी लोगों ने कहा कि उन्हें अपना काम कराने के लिए रिश्वत देनी पड़ी। तकरीबन 22 फीसदी लोगों ने कहा कि कई बार रिश्वत देनी पड़ी, जबकि 56 फीसदी लोगों ने कहा कि एक या दो बार रिश्वत दी है। 22 फीसदी लोगों ने कहा कि उन्हें अपना काम कराने के लिए कोई अतिरिक्त पैसा नहीं देना पड़ा।

2 – बिहार

भ्रष्टाचार की इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर बिहार है। जहां 75 फीसदी लोगों ने कहा कि रिश्वत देना पड़ा। जिसमें 50 फीसीद लोगों ने कहा कि कई बार अधिकारियों को चढ़ावा देना पड़ता है। तकरीबन 25 फीसदी लोगों ने कहा कि केवल एक या दो बार घूस दिया है। जबकि 25 फीसदी लोगों ने कहा कि उन्हें बिना रिश्वत के अपना काम कराना है।

3 – झारखंड

भ्रष्टाचार की इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर झारखंड है। यहां 74 फीसदी लोगों ने कहा कि उन्हें अपना काम कराने के लिए अधिकारियों को रिशअवत दी थी। मजे की बात ये है कि 74 फीसदी लोगों को कई बार घूस देना पड़ा। जबकि 13 फीसदी लोगों ने वो अपना काम कराने के लिए बिना कोई अतिरिक्त पैसों के करा सकते हैं। 

4 – उत्तर प्रदेश

यूपी में 74 फीसदी लोगों ने अपना काम कराने के लिए रिश्वत देने की बात स्वीकार की है। जिसमें 57 फीसदी लोगों ने कई बार रिश्वत दी है। तकरीबन 17 फीसदी लोगों को एक या दो बार रिश्वत देनी पड़ी। जबकि केवल 3 फीसदी लोगों ने कहा कि उनका काम बिना किसी रिश्वत के हो गया।

5 – तेलंगाना

तेलंगाना में तकरीबन 67 फीसदी लोगों ने कहा कि उन्हें अपना काम कराने के लिए घूस देना पड़ा। इनमें से 56 फीसदी लोगों ने कई बार घूस देने की बात स्वीकार की है। जबकि 11 फीसदी लोगों ने एक या दो बार रिश्वत दी है। कुल 11 फीसदी लोगों ने कहा कि उनका काम बिना किसी घूस के हो गया।

6 – पंजाब

पंजाब में 63 फीसदी लोगों ने अपना कम करने के लिए रिशअवत देने की बात स्वीकार की है। जिसमें से 27 फीसदी लोगों ने कई बार घूस देने की बात स्वीकार की है। जबकि 36 फीसदी लोगों ने एक या दो बार रिश्वत दी है। जबक तकरीबन 27 फीसदी लोगों ने बिना किसी घूस के अपना काम कराने में सफल रहे।

7 – कर्नाटक

कर्नाटक में पंजाब की तरह 63 फीसदी लोगों ने अधिकारिक काम कराने के लिए रिशअवत देने की बात स्वीकार की है। इनमें से 35 फीसदी लोगों को कई बार रिशअवत देनी पड़ी। जबकि 28 फीसदी लोगों ने केवल एक या दो बार रिश्वत दी है। तकरीबन 9 फीसदी लोगों ने कहा कि उनका काम बिना रिश्वत के हो गया।

8 – तमिलनाडु

तमिलनाडु में तकरीबन 62 फीसदी लोगों ने अपना काम कराने के लिए रिश्वत देने की बात स्वीकार की है। तकरीबन 35 फीसदी लोगों ने कहा कि उन्हें कई बार रिशअवत देनी पड़ी। जबकि 27 फीसदी लोगों ने एक या दो बार रिश्वत दी है। केवल 8 फीसदी लोगों ने कहा कि वे रिशअवत दिए बिना अपना काम कराने में कामयाब रहे।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।