Get App

Stocks to Buy: ये 5 स्टॉक्स दे सकते हैं 62% तक रिटर्न, मोतीलाल ओसवाल ने खरीदने की सलाह दी

Stocks to Buy: मोतीलाल ओसवाल ने पांच शेयरों पर खरीदारी की सलाह दी है। इनमें 62% तक की तेजी का अनुमान है। आखिर किन वजहों से ब्रोकरेज इन कंपनियों को लेकर इतना बुलिश है और किस शेयर में सबसे ज्यादा दम दिख रहा है?

Suneel Kumarअपडेटेड Jul 23, 2026 पर 3:07 PM
Stocks to Buy: ये 5 स्टॉक्स दे सकते हैं 62% तक रिटर्न, मोतीलाल ओसवाल ने खरीदने की सलाह दी
मोतीलाल ओसवाल ने Eternal पर Buy रेटिंग बरकरार रखी है।

Stocks to Buy: पिछले कुछ समय से शेयर बाजार में काफी उतार-चढ़ाव दिख रहा है। ऐसे में अच्छी ग्रोथ वाली कंपनियां ढूंढना आसान नहीं होता। लेकिन Motilal Oswal ने अपनी ताजा रिपोर्ट में तीन ऐसे शेयर चुने हैं, जिनमें उसे मजबूत ग्रोथ की उम्मीद दिख रही है। इनमें Eternal, Sunteck Realty और Arvind Fashions शामिल हैं। ब्रोकरेज के मुताबिक इन शेयरों में मौजूदा स्तर से 31% से 69% तक तेजी आ सकती है।

Eternal

मोतीलाल ओसवाल ने Eternal पर Buy रेटिंग बरकरार रखी है। टारगेट प्राइस 400 रुपये रखा है। यानी मौजूदा भाव से करीब 41% की तेजी की संभावना।

ब्रोकरेज का कहना है कि क्विक कॉमर्स में मुकाबला अभी भी कड़ा है। लेकिन अब बाजार पहले से ज्यादा स्थिर और अनुमानित हो गया है। Blinkit का बिजनेस मॉडल लगातार मजबूत हो रहा है। कंपनी ने लॉन्ग टर्म EBITDA मार्जिन का लक्ष्य बढ़ाकर करीब 6% कर दिया है। FY29 तक 1 अरब डॉलर EBITDA हासिल करने का लक्ष्य भी बरकरार है। वेयरहाउस पर खर्च बढ़ा है, लेकिन ब्रोकरेज इसे भविष्य की ग्रोथ के लिए जरूरी निवेश मानता है। वहीं फूड डिलीवरी कारोबार भी धीरे-धीरे मजबूत हो रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें