मोतीलाल ओसवाल ने अदाणी ग्रुप के इस शेयर को दी खरीदने की सलाह, जानिए निवेश से कितनी हो सकती है कमाई

मोतीलाल ओसवाल का कहना है कि Adani Enterprises के बिजनेस में कई तरह के इंफ्रास्ट्रक्चर और इनक्यूबेशन बिजनेसेज शामिल हैं। अगर स्थितियां अनुकूल रहती हैं तो यह शेयर 4,500 रुपये तक जा सकता है। यह गौतम अदाणी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी है

अपडेटेड Aug 27, 2026 पर 11:43 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
27 अगस्त को अदाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 11:15 बजे 1 फीसदी चढ़कर 3,143 रुपये पर चल रहा था। बीते एक साल में यह शेयर करीब 70 फीसदी चढ़ा है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयरों में 27 अगस्त को तेजी दिखी। इसकी वजह ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल की रिपोर्ट है। मोतीलाल ओसवाल ने अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयरों को कवर करना शुरू किया है। उसने स्टॉक पर खरीदे यानी 'बाय'की रेटिंग दी है। उसने शेयर के लिए 3,880 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इसका मतलब है कि शेयर 26 अगस्त के क्लोजिंग प्राइस से 25 फीसदी चढ़ सकता है।

    स्थितियां अनुकूल रहने पर 4500 रुपये तक जा सकता है शेयर 

    मोतीलाल ओसवाल का कहना है कि Adani Enterprises के बिजनेस में कई तरह के इंफ्रास्ट्रक्चर और इनक्यूबेशन बिजनेसेज शामिल हैं। अगर स्थितियां अनुकूल रहती हैं तो यह शेयर 4,500 रुपये तक जा सकता है। यह गौतम अदाणी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी है। इसे देश में इंफ्रास्ट्रक्चर पर बढ़ रहे फोकस का फायदा मिलेगा। इस कंपनी के बिजनेसेज में हाई ग्रोथ वाले कई सेक्टर्स शामिल हैं। इनमें एयरपोर्ट्स, सड़क, डेटा सेंटर, न्यू एनर्जी, माइनिंग और स्ट्रेटेजिक मैन्युफैक्चरिंग शामिल हैं।


    कंपनी के कई बड़े प्रोजेक्ट्स में ऑपरेशंस शुरू होने के करीब 

    अदाणी समूह के कई बड़े प्रोजेक्ट्स अब ऑपरेशन की स्थिति में आ रहे हैं। इनमें नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट शामिल है। इसके अलावा न्यू एनर्जी बिजनेस की क्षमता भी बढ़ रही है। यह बिजनेस अदाणी न्यू इंडस्ट्रीज (ANIL) के तहत आता है। कई बड़े रोड प्रोजेक्ट्स से अब रेवेन्यू शुरू होने जा रहा है। कंपनी के स्थापित बिजनेसेज की भी अच्छी ग्रोथ है।

    FY29 तक 29,900 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है EBITDA 

    आगे अदाणी एंटरप्राइजेज की अर्निंग्स में अच्छी ग्रोथ की संभावना है। मार्च 2029 तक कंपनी की EBITDA बढ़कर करीब दोगुना 29,900 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है। FY26 में यह 14,000 करोड़ रुपये थी। मोतीलाल ओसवाल के एनालिस्ट्स ने यह अनुमान जताया है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि अदाणी एंटरप्राइजेज को अपने इनक्यूबेशन मॉडल का भी फायदा मिलेगा।

    यह भी पढ़ें: ICICI Pru AMC Block Deal: प्रूडेंशियल ने बेचा 2% हिस्सा, शेयर 5% तक लुढ़का

    बीते एक साल में करीब 70 फीसदी चढ़ा है शेयर 

    Adani Enterprises इनक्यूबेशन मॉडल के तहत नए बिजनेसेज को सपोर्ट और डेवलप करती है। बाद में ये बिजनेसेज स्टैंडएलोन ग्रोथ के प्लेटफॉर्म्स बन जाते हैं। इसका मतलब है कि कंपनी कई सेक्टर में नए मौकों का फायदा उठाने की स्थिति में है। 27 अगस्त को अदाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 11:15 बजे 1 फीसदी चढ़कर 3,143 रुपये पर चल रहा था। बीते एक साल में यह शेयर करीब 70 फीसदी चढ़ा है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।