Motilal Oswal Financial Services stock: शेयर में आने वाली है तूफानी तेजी, यूबीएस ने दी खरीदने की सलाह

Motilal Oswal Financial Services stock: UBS ने कहा है कि MOFSL का शेयर 1,150 रुपये तक जा सकता है। इसका मतलब है कि 11 जून के क्लोजिंग लेवल से यह स्टॉक 38 फीसदी चढ़ सकता है। 12 जून को 11:15 बजे इस शेयर का भाव 4.53 फीसदी के उछाल के साथ 869.30 रुपये चल रहा था

अपडेटेड Jun 12, 2026 पर 11:47 AM
यूबीएस का मानना है कि FY26 से FY29 के बीच MOFSL के एयूएम का सीएजीआर 21 फीसदी रह सकता है।

Motilal Oswal Financial Services stock: कमजोर बाजार में भी कुछ शेयरों की रफ्तार काफी तेज है। ऐसे शेयरों की लिस्ट में मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (एमओएफएसएल) शामिल हो सकता है। 12 जून को इस शेयर में 5 फीसदी से ज्यादा तेजी दिखी। हालांकि, इसकी वजह विदेशी ब्रोकरेज फर्म यूबीएस की रिपोर्ट है। उसने इस शेयर को कवर करना शुरू किया है। ब्रोकरेज फर्म ने इस शेयर को खरीदने की सलाह दी है।

38 फीसदी चढ़ सकता है शेयर

UBS ने कहा है कि MOFSL का शेयर 1,150 रुपये तक जा सकता है। इसका मतलब है कि 11 जून के क्लोजिंग लेवल से यह स्टॉक 38 फीसदी चढ़ सकता है। 12 जून को 11:15 बजे इस शेयर का भाव 4.53 फीसदी के उछाल के साथ 869.30 रुपये चल रहा था। यह आज बीएसई मिडकैप इंडेक्स का सबसे ज्यादा तेजी वाला शेयर है। हालांकि, आज शेयर बाजारों में जबर्दस्त तेजी दिख रही है।


इन वजहों से आएगी तेजी

विदेशी ब्रोकरेज फर्म ने एमओएफएसएल के शेयरों में तेजी की वजहें बताई हैं। उसने कहा है कि भारत में सेविंग्स का तरीका बदल रहा है। सेविंग्स के ट्रेडिशनल ऑप्शंस की जगह लोगों की दिलचस्पी नए फाइनेंशियल चैनल्स में बढ़ रही है। इसका बड़ा फायदा मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज को मिलता दिख रहा है। एमओएफएसएल का एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) तेजी से बढ़ रहा है।

21 फीसदी रह सकती है AUM ग्रोथ

यूबीएस का मानना है कि FY26 से FY29 के बीच MOFSL के एयूएम का सीएजीआर 21 फीसदी रह सकता है। इस दौरान रेवेन्यू का सीएजीआर 19 फीसदी रह सकता है। एमओएफएसएल ने वेल्थ मैनेजमेंट और डिस्ट्रिब्यूशन बिजनेस पर फोकस बनाए रखा है। इससे कंपनी को अच्छी क्वालिटी की रेकरिंग अर्निंग्स बढ़ाने में मदद मिलेगी। इससे साइक्लिकल माने जाने वाले ब्रोकिंग सेगमेंट पर निर्भरता घटेगी।

मार्च की गिरावट से अच्छी रिकवरी

एमओएफएसएल पर यूबीएस की यह रिपोर्ट तब आई है, जब मार्च में इसके शेयरों में आई ज्यादातर गिरावट की भरपाई हो चुकी है। हालांकि, बीते एक साल में शेयर करीब 5 फीसदी ही चढ़ा है। कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन करीब 52,500 करोड़ रुपये है। यह देश की बड़ी ब्रोकरेज फर्मों में से एक है।

यह भी पढ़ें: SBI Share Price: पिक्चर अभी बाकी है, जेफरीज ने दिया 1300 रुपये का टारगेट प्राइस 

शेयर बाजारों के सूचकाकों को लगे पंख

12 जून को शेयर बाजारों में तेजी दिखी। 11:30 बजे निफ्टी 0.84 फीसदी यानी 193 अंक चढ़कर 23,354 रुपये पर चल रहा था। सेंसेक्स 1.03 फीसदी यानी 767 अंक के उछाल के साथ 74,602 पर था। बैंक निफ्टी में 1.37 फीसदी की तूफानी तेजी दिखी।

यह भी पढ़ें: Share Market Live update

डिसक्लेमर: मनीकंट्रोल पर एक्सपर्ट्स की तरफ से व्यक्त विचार उनके अपने विचार होते हैं। ये वेबसाइट या इसके मैनेजमेंट के विचार नहीं होते। मनीकंट्रोल की यूजर्स को सलाह है कि उन्हें निवेश का फैसला लेने से पहले सर्टिफायड एक्सपर्ट्स की राय लेनी चाहिए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।