Bharat Dynamics के शेयर में 32% चढ़ने का दम! मोतीलाल ओसवाल ने बढ़ाया टारगेट प्राइस, क्या रखी रेटिंग

Bharat Dynamics Share Price: भारत डायनेमिक्स को कवर करने वाले 12 एनालिस्ट्स में से 8 ने "बाय" रेटिंग दी है। कंपनी में सितंबर 2025 के आखिर तक सरकार के पास 74.93 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। सितंबर 2025 तिमाही में शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 75.5% बढ़ गया

अपडेटेड Nov 14, 2025 पर 5:59 PM
Story continues below Advertisement
चॉइस ब्रोकिंग ने भी भारत डायनेमिक्स के शेयर के लिए "बाय" रेटिंग बरकरार रखी है।

ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने डिफेंस इक्विपमेंट बनाने वाली भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (बीडीएल) के लिए "बाय" रेटिंग बरकरार रखी है। टारगेट प्राइस को ₹1900 से बढ़ाकर ₹2000 प्रति शेयर कर दिया है। यह 13 नवंबर के बंद भाव से 32% की संभावित बढ़त दर्शाता है। भारत डायनेमिक्स का जुलाई-सितंबर 2025 तिमाही में शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 75.5% बढ़कर 216 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले मुनाफा 123 करोड़ रुपये था। ऑपरेशंस से रेवेन्यू 1147 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो सितंबर 2024 तिमाही में 545 करोड़ रुपये था।

EBITDA एक साल पहले से 89.4% बढ़कर 188 करोड़ रुपये हो गया। EBITDA मार्जिन 16.4% रहा, जबकि सितंबर 2024 तिमाही में यह 18.1% था। सप्लाई चेन की समस्याओं के समाधान के साथ भारत डायनेमिक्स अपने एग्जीक्यूशन में तेजी लाई। इसके चलते कंपनी का तिमाही प्रदर्शन मजबूत रहा।

भारत डायनेमिक्स ने इनवार एंटी-टैंक मिसाइलों से ₹2,000 करोड़ के ऑर्डर की भी घोषणा की, और मोतीलाल ओसवाल का मानना ​​है कि कंपनी को इस खरीद से फायदा हो सकता है। ब्रोकरेज को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2025-2028 के दौरान भारत डायनेमिक्स का रेवेन्यू 35%, EBITDA 64% और शुद्ध मुनाफा 51% की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (CAGR) से बढ़ेगा।


चॉइस ब्रोकिंग भी Bharat Dynamics पर बुलिश

चॉइस ब्रोकिंग ने भी भारत डायनेमिक्स के शेयर के लिए "बाय" रेटिंग बरकरार रखी है। टारगेट प्राइस ₹1965 प्रति शेयर दिया है। भारत डायनेमिक्स को कवर करने वाले 12 एनालिस्ट्स में से 8 ने "बाय" रेटिंग दी है, 3 ने "सेल" रेटिंग दी है, जबकि एक ने "होल्ड" रेटिंग दी है। भारत डायनेमिक्स के शेयरों में 14 नवंबर को 6 प्रतिशत की तेजी रही। BSE पर शेयर 1613.40 रुपये पर बंद हुआ। दिन में यह पिछले बंद भाव से 7.5 प्रतिशत चढ़कर 1633.15 रुपये के हाई तक गया। कंपनी का मार्केट कैप 59100 करोड़ रुपये से ज्यादा है। शेयर एक साल में 63 प्रतिशत मजबूत हुआ है। कंपनी में सितंबर 2025 के आखिर तक सरकार के पास 74.93 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

बिहार में NDA हारा तो 5-7% गिर सकता है सेंसेक्स, शेयर बाजार को सता रहा यह डर

Disclaimer:मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।