Get App

IT Stocks: Mphasis और TCS समेत निफ्टी आईटी के सभी शेयर ग्रीन, इस कारण धड़ाधड़ खरीद रहे निवेशक

IT Stocks: इस महीने और इस हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज 1 सितंबर को आईटी शेयरों में जोरदार तेजी आई। निफ्टी आईटी के सभी 10 शेयर आज ग्रीन हैं और करीब 5% तक उछल गए। जानिए आईटी शेयरों में इस तेजी की वजह क्या है और सबसे तेज उछाल किसमें है और क्यों?

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Sep 01, 2025 पर 12:56 PM
IT Stocks: Mphasis और TCS समेत निफ्टी आईटी के सभी शेयर ग्रीन, इस कारण धड़ाधड़ खरीद रहे निवेशक
IT Stocks: घरेलू स्टॉक मार्केट में आज खरीदारी का रुझान है और इस माहौल में आईटी शेयर धड़ाधड़ ऊपर चढ़ रहे हैं। आईटी सेक्टर की 10 दिग्गज कंपनियों के शेयरों की तेजी को ट्रैक करने वाला आईटी इंडेक्स निफ्टी आईटी (Nifty IT) डेढ़ फीसदी से अधिक उछल गया।

IT Stocks: घरेलू स्टॉक मार्केट में आज खरीदारी का रुझान है और इस माहौल में आईटी शेयर धड़ाधड़ ऊपर चढ़ रहे हैं। आईटी सेक्टर की 10 दिग्गज कंपनियों के शेयरों की तेजी को ट्रैक करने वाला आईटी इंडेक्स निफ्टी आईटी (Nifty IT) डेढ़ फीसदी से अधिक उछल गया। वहीं इसमें शामिल एमफेसिस (Mphasis), कोफोर्ज (Coforge), इंफोसिस (Infosys), टेक महिंद्रा (Tech Mahindra), पर्सिस्टेंट सिस्टम्स (Persistent Systems), टीसीएस (TCS), और विप्रो (Wipro) के शेयर 1-5% तक उछल गए। सबसे अधिक तेजी एमफेसिस में दिख रही है। ओवरऑल बात करें तो घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) में करीब आधे फीसदी की तेजी है।

क्या है IT Stocks में तेजी की वजह?

जून तिमाही के जीडीपी आंकड़े ने आईटी शेयरों में जोश भर दिया तो वहीं ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टैनले ने एमफेसिस को ओवरवेट रेटिंग दी तो इसमें उछाल और जोर से आई। पहले जी़डीपी की बात करें तो इस वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में देश की इकॉनमी 7.8% की रफ्तार से बढ़ी। अब मॉर्गन स्टैनले के एमफेसिस पर रुझान की बात करें तो ब्रोकरेज फर्म ने इसे ओवरवेट रेटिंग दी है। साथ ही ब्रोकरेज फर्म ने इसका टारगेट प्राइस भी ₹3,500 से बढ़ाकर ₹3,625 कर दिया है। एनालिस्ट्स का मानना है कि माइक्रो फैक्टर्स एमफेसिस के पक्ष में हैं औरर ब्याज दरों में कटौती से इसे और सपोर्ट मिलेगा। ब्रोकरेज फर्म को उम्मीद है कि जैसे इसके रेवेन्यू की रफ्तार स्पीड पकड़ती है, मिड-कैप पियर्स के साथ इसका वैल्यूएशन गैप और कम हो सकता है।

IT Sector को लेकर पॉजिटिव माहौल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें