Get App

MRF Q4 Results: मार्च तिमाही में 37% बढ़ा मुनाफा, ₹229 के डिविडेंड का ऐलान

MRF Q4 Result: वित्त वर्ष 2026 की आखिरी तिमाही के कारोबारी नतीजे के साथ-साथ एमआरएफ ने रिकॉर्ड डिविडेंड पेआउट का ऐलान किया है। कंपनी हर शेयर पर 2290% का डिविडेंड बांट रही है। चेक करें टायर कंपनी के लिए मार्च 2026 तिमाही कैसी रही और वित्त वर्ष 2026 के लिए कंपनी ने कितने डिविडेंड का ऐलान किया

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड May 07, 2026 पर 4:10 PM
MRF Q4 Results: मार्च तिमाही में 37% बढ़ा मुनाफा, ₹229 के डिविडेंड का ऐलान
MRF Q4 Result: मार्च 2026 तिमाही में एमआरएफ का कंसालिडेटेड लेवल पर शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 37.6% उछलकर ₹702 करोड़ पर पहुंच गया।

MRF Q4 Result: दिग्गज टायर कंपनी एमआरएफ ने आज मार्च 2026 तिमाही के कारोबारी नतीजे के साथ-साथ तगड़े डिविडेंड का भी ऐलान किया। कंपनी ने शेयरहोल्डर्स को अब तक का सबसे अधिक डिविडेंड यानी एक्स्ट्रा मुनाफा देने का फैसला किया है। कंपनी शेयरहोल्डर्स को ₹10 की फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर ₹229 यानी 2290% के फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है। पिछले साल भी कंपनी ₹229 के फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया था। कंपनी के कारोबारी नतीजे भी शानदार रहे और रेवेन्यू-प्रॉफिट शानदार स्पीड से बढ़ा है। इसका असर आज कंपनी के शेयरों पर भी दिखा। हालांकि मुनाफावसूली के चलते सारी तेजी गायब हो गई। आज बीएसई पर यह 0.29% की गिरावट के साथ ₹1,29,990.0 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 2.75% उछलकर ₹1,33,950.00 तक पहुंच गया था।

MRF Q4 Result: खास बातें

मार्च 2026 तिमाही में एमआरएफ का कंसालिडेटेड लेवल पर शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 37.6% उछलकर ₹702 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी काऑपरेशल रेवेन्यू भी 13.7% बढ़कर ₹8,044 करोड़ हो गया। ऑपरेटिंग लेवल पर बात करें तो कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट सालाना आधार पर 21.5% उछलकर ₹1,305.3 करोड़ पर पहुंच गए तो मार्जिन भी इस दौरान 15.2% से 100 बेसिस प्वाइंट्स बढ़कर 16.2% हो गया। अब पूरे वित्त वर्ष 2026 की बात करें तो एमआरआफ का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 29.5% उछलकर ₹2426 करोड़ और रेवेन्यू 10.6% बढ़कर ₹31,149 करोड़ पर पहुंच गया।

FY26 में कितने रुपये के डिविडेंड का ऐलान?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें