Get App

MSCI के ग्लोबल इंडेक्स में Paytm और Suzlon समेत ये नौ स्टॉक्स शामिल, इन शेयरों के वेटेज में हुआ बदलाव

MSCI Rejig: वैश्विक इंडेक्स सर्विसेज प्रोवाइडर MSCI के ग्लोबल स्टैंडर्ड इंडेक्स में बदलाव हुआ है। इसके तहत जिन शेयरों को इंडेक्स में शामिल किया गया है, उनमें 150 करोड़ डॉलर का निवेश आ सकता है। MSCI के ग्लोबल स्टैंडर्ड इंडेक्स में कुछ शेयर शामिल हुए हैं तो कुछ शेयरों के वेटेज में बदलाव हुआ है जिनसे निकासी हो सकती है या निवेश बढ़ सकता है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Nov 15, 2023 पर 8:50 AM
MSCI के ग्लोबल इंडेक्स में Paytm और Suzlon समेत ये नौ स्टॉक्स शामिल, इन शेयरों के वेटेज में हुआ बदलाव
MSCI के ग्लोबल स्टैंडर्ड इंडेक्स में कुछ शेयर शामिल हुए हैं तो कुछ शेयरों के वेटेज में बदलाव हुआ है।

MSCI Rejig: वैश्विक इंडेक्स सर्विसेज प्रोवाइडर MSCI के ग्लोबल स्टैंडर्ड इंडेक्स में बदलाव हुआ है। इसके तहत जिन शेयरों को इंडेक्स में शामिल किया गया है, उनमें 150 करोड़ डॉलर का निवेश आ सकता है। इस इंडेक्स में जो नौ शेयर शामिल हुए हैं, उनमें से दो तो टाटा ग्रुप के भी हैं। ये बदलाव 30 नवंबर 2023 से प्रभावी हो जाएंगे। इंडेक्स में जिन शेयरों को शामिल किया गया है, वे हैं- इंडसडइंड बैंक (IndusInd Bank), सुजलॉन एनर्जी (Suzlon Energy), पर्सिस्टेंट सिस्टम्स (Persistent Systems), एपीएल अपोलो ट्यूब्स (APL Apollo Tubes), पेटीएम (Paytm), पॉलीकैब इंडिया (Polycab India) और टाटा कम्यूनिकेशंस (Tata Communications), मैक्रोटेक डेवलपर्स (Macrotech Developers) और टाटा मोटर्स डीवीआर (Tata Motors DVR)। वहीं स्टैंडर्ड इंडेक्स से किसी शेयर को बाहर निकाला नहीं गया है।

हर एक शेयर में कितना आ सकता है निवेश

नुवामा अल्टरनेटिव के कैलकुलेशन के मुताबिक MSCI ग्लोबल स्टैंडर्ड इंडेक्स में शामिल होने के बाद इंडसइंड बैंक में 33.5 करोड़ डॉलर का निवेश आ सकता है। सुजलॉन एनर्जी में 28.9 करोड़ डॉलर का निवेश आ सकता है। इसके अलावा इंडेक्स में शामिल होने के बाद पर्सिस्टेंट सिस्टम्स में 25.5 करोड़ डॉलर, एपीएल अपोलो ट्यूब्स में 22.8 करोड़ डॉलर, पॉलीकैब में 18.9 करोड़ डॉलर, टाटा मोटर्स डीवीआर में 18.4 करोड़ डॉलर, मैक्रोटेक में 16.7 करोड़ डॉलर, पेटीएम में 16.2 करोड़ डॉलर और टाटा कम्यूनिकेशंस में 15.9 करोड़ डॉलर का निवेश आ सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें