MSCI Rebalancing : CAS लागू होने के बाद MSCI की पहली रीबैलेंसिंग आज, जानिए क्यों है सतर्क रहने की जरूरत

MSCI Rebalancing :CAS लागू होने के बाद यह पहली MSCI पैसिव रीबैलेंसिंग होगी। MSCI रीबैलेंसिंग के जरिये CAS का इम्तिहान होगा। पुराने VWAP तरीके के ट्रैकिंग एरर से बचने के लिए CAS आया है। CAS के तहत 3:30 पर एक सिंगल Equilibrium प्राइस क्लोजिंग भाव होता है। पैसिव फंड्स के आखिरी 8 मिनट में ही खरीदारी/बिकवाली के सौदे करने की उम्मीद है

अपडेटेड Aug 31, 2026 पर 2:51 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
MSCI Rebalancing : इससे लिक्विडिटी में कमी नजर आ सकती है। संस्थागत निवेशकों, रिटेल, प्रॉपराइटरी भागीदारी कम हो सकती है। 3:15 के बाद ऑर्डर मैचिंग लिए पर्याप्त लिक्विडिटी नहीं रह सकती है

MSCI Rebalancing : CAS लागू होने के बाद MSCI की आज पहली रीबैलेंसिंग होगी लॉरस लैब्स,लेंसकार्ट,अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस और ग्रो इस इंडेक्स में शामिल होंगे,वहीं बालकृष्ण इंडस्ट्रीज, SBI कार्ड्स और एस्ट्रल इससे बाहर होंगे। MSCI में भारत के वेटेज में भी हल्की बढ़त होगी। इसके चलते आखिरी आधे घंटे में बाजार में तेज उतार-चढ़ाव संभव है।

आज MSCI एडजेस्टमेंट: क्यों रहें सतर्क?

CAS लागू होने के बाद यह पहली MSCI पैसिव रीबैलेंसिंग होगी। MSCI रीबैलेंसिंग के जरिये CAS का इम्तिहान होगा। पुराने VWAP तरीके के ट्रैकिंग एरर से बचने के लिए CAS आया है। CAS के तहत 3:30 पर एक सिंगल Equilibrium प्राइस क्लोजिंग भाव होता है। पैसिव फंड्स के आखिरी 8 मिनट में ही खरीदारी/बिकवाली के सौदे करने की उम्मीद है।


क्या हैं एक्सपर्ट्स के फीडबैक?

कैश सेगमेंट के शेयरों में सामान्य कारोबार की उम्मीद है। वायदा वाले कैश शेयरों में उतार-चढ़ाव दिख सकता है। पैसिव फंड्स की ओर से 3:15 तक खरीदारी संभव है। लेकिन ऐसा हुआ तो ट्रैकिंग एरर का रिस्क होगा। 3:20 से 3:28 pm तक पैसिव फंड्स ऑर्डर डाल सकते हैं। ऑर्डर विंडो 3:28 से 3:30 pm के बीच कभी भी बंद होगी। 3:30 से 3:35 pm के बीच ऑर्डर मैचिंग और क्लोजिंग प्राइस डिस्कवरी होगी।

क्या हैं रिस्क?

इससे लिक्विडिटी में कमी नजर आ सकती है। संस्थागत निवेशकों, रिटेल, प्रॉपराइटरी भागीदारी कम हो सकती है। 3:15 के बाद ऑर्डर मैचिंग लिए पर्याप्त लिक्विडिटी नहीं रह सकती है। पैसिव फंड्स के ट्रैकिंग एरर का रिस्क रहेगा। ट्रैकिंग एरर कम करने के लिए पैसिव फंड्स को दूसरे दिन भी सौदे करने होंगे।

बाजार पर एक नजर

US-ईरान टेंशन और बढ़ती US बॉन्ड यील्ड ने बाजार का मूड बिगाड़ दिया है। कुछ रिकवरी के बावजूद निफ्टी करीब 100 प्वाइंट नीचे है और 24000 को बचाने की कोशिश कर रहा है। मिडकैप-स्मॉलकैप में दबाव ज्यादा है। INDIA VIX करीब 5 परसेंट ऊपर है। क्रूड भी 90 डॉलर के करीब है। HDFC बैंक के नए MD & CEO के लिए SBI के पूर्व चेयरमैन दिनेश खारा के नाम पर विचार किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक SBI के दूसरे टॉप मैनेजमेंट पर भी HDFC बैंक के बोर्ड की नजर है। CNBC-TV18 की इस एक्सक्लूसिव खबर के बाद शेयर दिन की ऊंचाई से 3 परसेंट नीचे दिख रहा है।

अदाणी ग्रुप शेयरों में तेज बिकवाली आई है। अदाणी एंटरप्राइजेज करीब 6 परसेंट टूटकर निफ्टी का टॉप लूजर बना है। वहीं अदाणी पोर्ट, अदाणी एनर्जी, अदानी गैस में भी 2-4 परसेंट की गिरावट है। मजबूत डॉलर और बॉन्ड यील्ड से मेटल शेयरों में गिरावट आई है। निफ्टी का मेटल इंडेक्स करीब 2 परसेंट कमजोर दिख रहा है। नालको, वेदांता, टाटा स्टील, हिंडाल्को जैसे शेयर 2 से 4 परसेंट नीचे कारोबार कर रहे हैं।

मेटल के बाद कैपिटल मार्केट शेयरों में सबसे तगड़ी बिकवाली आई है। यह इंडेक्स करीब 1.5 परसेंट फिसला है। एंजेल ब्रोकिंग और बीएसई 5 परसेंट तक नीचे हैं। वहीं IT शेयरों में भी कमजोरी है। इंफोसिस और विप्रो निफ्टी के टॉप लूजर्स में शामिल हैं। साथ ही रियल्टी, डिफेंस, PSU बैंक और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में भी बिकवाली देखने को मिली है। DAM कैपिटल की बुलिश रिपोर्ट के बाद शुगर शेयरों में जोरदार तेजी आई है। बलरामपुर चीनी 12 परसेंट ऊपर है। दूसरे शुगर शेयर भी 5 परसेंट तक उछले हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।