MSCI Rebalancing : CAS लागू होने के बाद MSCI की आज पहली रीबैलेंसिंग होगी लॉरस लैब्स,लेंसकार्ट,अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस और ग्रो इस इंडेक्स में शामिल होंगे,वहीं बालकृष्ण इंडस्ट्रीज, SBI कार्ड्स और एस्ट्रल इससे बाहर होंगे। MSCI में भारत के वेटेज में भी हल्की बढ़त होगी। इसके चलते आखिरी आधे घंटे में बाजार में तेज उतार-चढ़ाव संभव है।
