MTAR Tech Share: एक दिन में 13% भागा शेयर, एक खबर से 11 जून को क्रैश कर गया था

MTAR Technologies के एमडी श्रीनिवास रेड्डी ने सीएनबीसी-टीवी18 को दिए इंटरव्यू में कहा कि एमटीएआर टेक को डेटा सेंटर प्रोजेक्ट का काम रुकने के बारे में ब्लूम एनर्जी से किसी तरह की जानकारी नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि हमारी तरफ से किसी तरह की देर नहीं हुई है। हमारा काम पूरी तरह से ट्रैक पर है

अपडेटेड Jun 12, 2026 पर 2:41 PM
12 जून को एमटीएआर का शेयर सबसे ज्यादा तेजी वाले शेयरों में शामिल रहा।

एमटीएआर टेक्नोलॉजीज के शेयरों को 12 जून को पंख लग गए। सुबह में शेयर मजबूत खुला। फिर पूरे दिन शेयर में तेजी बनी रही। 2 बजे 13.11 फीसदी चढ़कर यह 7,131 रुपये पर चल रहा था। 11 जून को इस शेयर में बड़ी गिरावट आई थी। यह 11 फीसदी से ज्यादा गिरा था। इसकी वजह एक खबर थी, जिसमें कहा गया था कि एमटीएआर के एक क्लाइंट के डेटा सेंटर प्रोजेक्ट का काम रुक गया है। 12 जून को कंपनी के मैनेजमेंट ने स्पष्ट कर दिया कि अमेरिका में उसके एक प्रमुख कस्टमर के डेटा सेंटर के प्रोजेक्ट का काम नहीं रुका है। यह 2028 तक पूरा हो जाएगा।

कंपनी के एमडी ने पेश की सफाई

MTAR Technologies के एमडी श्रीनिवास रेड्डी ने सीएनबीसी-टीवी18 को दिए इंटरव्यू में कहा कि एमटीएआर टेक को डेटा सेंटर प्रोजेक्ट का काम रुकने के बारे में ब्लूम एनर्जी से किसी तरह की जानकारी नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि हमारी तरफ से किसी तरह की देर नहीं हुई है। हमारा काम पूरी तरह से ट्रैक पर है। Bloom Energy एमटीएआर टेक की अहम क्लाइंट है, क्योंकि कंपनी (MTAR) के सालाना रेवेन्यू का करीब 55-65 फीसदी हिस्सा उसे सॉलिड ऑक्साइड फ्यूल सेल और सॉलिड ऑक्साइड इलेक्ट्रोलाइजर की सप्लाई से आता है।


2028 की शुरुआत में शुरू होगा डेटा सेंटर

ब्लैक हिल्स कॉर्प ने 11 जून को कहा था कि Wyoming में प्रोजेक्ट का काम नहीं रुका है। डेवलपमेंट से जुड़ी गतिविधियां चल रही हैं। डेटा सेंटर की सेवाएं 2028 की शुरुआत में चालू हो जाने की संभावना है। ब्लूम एनर्जी ने हाल में ऑरेकल के साथ अपनी पार्टनरशिप का विस्तार किया है। ऑरेकल एआई-फोकस्ड डेटा सेंटर के लिए ऑन-साइट पावर की सप्लाई के लिए ब्लूम के सॉलिड ऑक्साइड फ्यूल सेल टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करती है।

सिविल न्यूक्लियर प्रोग्राम में कंपनी की बड़ी हिस्सेदारी

एमटीएआर टेक्नोलॉजीज देश में सिविलियन न्यूक्लियर पावर प्रोग्राम के लिए काफी अहम है। यह हाइली क्रिटिकल, प्रिसिजन-इंजीनियर्ड एसेंबलीज की सप्लाई करती है, जिसका इस्तेमाल सीधे रिएक्टर्स के 'न्यूक्लियर आईलैंड' में होता है। एमटीएआर के FY26 के 2,581.9 करोड़ रुपये के ऑर्डर बुक में सिविलियन न्यूक्लियर पावर सेगमेंट की हिस्सेदारी 26.3 फीसदी है।

यह भी पढ़ें: Motilal Oswal Financial Services stock: शेयर में आने वाली है तूफानी तेजी, यूबीएस ने दी खरीदने की सलाह

शेयर बाजारों में जबर्दस्त तेजी 

12 जून को एमटीएआर का शेयर सबसे ज्यादा तेजी वाले शेयरों में शामिल रहा। हालांकि, बाजारों में जबर्दस्त रौनक दिखी। निफ्टी 1.59 फीसदी यानी 369 अंक चढ़कर 23,530 पर चल रहा था। सेंसेक्स 1.83 फीसदी यानी 1351 के उछाल के साथ 75,183 पर चल रहा था। बैंक निफ्टी में तो 2.45 फीसदी की तेजी दिखी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।